Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्रकार उपेंद्र प्यासी के ऊपर माफियाओं ने किया प्राणघातक हमला. पुलिस ने दर्ज किया मामला

दमोह / पटेरा – खनन माफिया के हौसले इस कद्र बुलंद हो गए हैं कि वह अब पत्रकारों के ऊपर हमले करने पर उतारू हो गया है। खनन माफिया ने राज एक्सप्रेस से पत्रकार उपेंद्र प्यासी पर शाम पांच बजे अचानक हमला कर दिया। हमले में पत्रकार को अंदरूनी काफी चोटें आई हैं। हमले में उनके सीने पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर  लिया है।

   *बदले की नीयत से किया हमला*
पत्रकार ने बताया कि पिछले महीने अवैध खनन करने वाले अमित मिश्रा  के खिलाफ खबर लिखी थी। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। पत्रकार ने बताया कि जब वह शनिवार शाम को लगभग 5 बजे मोहन पटेल के साथ पटेरा राहुल पांडे की कंप्यूटर की दुकान पर बैठे थे वहीं पर पुष्पेंद्र लोधी एवं राहुल पांडे भी बैठे थे तभी माफिया अमित मिश्रा देवडोगरा का आया व मां- बहन की गाली देते अचानक हमला कर दिया, वहा बैठे लोगों ने बीच बचाव किया कि जान से मारने की धमकी देकर चला गया  ।

*मारपीट के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी*
पत्रकार के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी माफिया अमित मिश्रा ने  कहा कि अब दोबारा खबर लगाई तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। जान से मार देगे । यहां की पुलिस हमारे जेब में रहती हैं , अगर दुबारा खबर छापी तो न तू रहेगा न तेरी पत्रकारिता ।

*पुलिस ने दर्ज किया मामला*
पटेरा थाना के प्रभारी  ने कहा कि पुलिस ने  अमित मिश्रा के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
गौरतलब है कि माफिया की खबर छपने से माफियाओं में डर है कि कही उनका फला फूला कारोबार का राज अब खुल न जाए । जिसके लिए अब उन्होंने उनके खिलाफ खबर छापने वाले पत्रकारों पर भी हमला शुरू कर दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »