Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर होगा वृहद वृक्षारोपण -रामबहादुर शर्मा कुंडेश्वर टाइम्स के लिए मुकेश सोंधिया की रिपोर्ट

 

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न देश के अंदर संचार क्रांति को स्थापित कर भारत देश को विकास की श्रेणी में अग्रणी करने वाले स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर देवतालाब के समीप ग्राम घुघुरी में 20 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उक्त आशय की जानकारी पूर्व डीएसपी एवं वरिष्ठ समाजसेवी किसान कांग्रेस के रीवा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामबहादुर शर्मा ने देते हुए बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति ला करके आज लाखों-करोड़ों लोगों को जहां एक और रोजगार दिया है तो वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय श्री गांधी द्वारा छेड़े गई संचार क्रांति की मुहिम से आम जनमानस को अनगिनत फायदे प्राप्त हो रहे हैं और देश उसी मार्ग पर अग्रेषित है इसलिए ऐसे महान पुरुष के जन्म दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर के वृहद वृक्षारोपण कर देश और समाज को हरित क्रांति का संदेश देना चाहेंगे श्री शर्मा ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण के चलते देश और समाज के लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसका केवल एक ही उपाय है कि हम सब मिलकर के ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर के उनका पालन पोषण करें जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो और देश में हरित क्रांति का संचार हो जिससे तमाम तरह की समस्याओं का निराकरण भी होगा तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से कई तरह की समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी इस संबंध में वरिष्ठ समाजसेवी व किसान कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामबहादुर शर्मा ने समस्त क्षेत्रीय जनमानस से 20 अगस्त 2021 को सायं 4:00 बजे घुघुरी तालाब में पहुंचकर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »