भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के फतेहपुर व हरदुआ जामसा के सदस्यो ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई अवैध शराब – कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट
दमोह – फतेहपुर, मगरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर चौकी के पुल घाट पर पकडी अवैध शराब। जानकारी के अनुसार भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के अंतर्गत सेक्टर फतेहपुर एवं सेक्टर मगरोन के अंतर्गत हरदुआ जामसा के सदस्यों ने मिलकर एवं फतेहपुर चौकी पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकडवाई । यह अवैध शराब फतेहपुर शराब दुकान से भिलौनी तरफ मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे थे आरोपी चंदा ( वीडियो ) कुर्मी पटेल पिता रामनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी फतेहपुर थाना मगरोन एवं दूसरा आरोपी जयकुमार उर्फ चंदू राय पिता रमेश राय उम्र 42 वर्ष निवासी पाजी थाना हटा अवैध शराब परिवहन कर रहे थे जिसमें फतेहपुर चौकी पुलिस को सूचना दी जिस पर तत्काल फतेहपुर चौकी प्रभारी पी डी दुवे व आरक्षक ऋषभ जैन मौके पर पहुंच कर 49 पाव लाल मसाला व एक मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 34 एम एन 1191 को जप्त कर दोनो आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला कायम किया गया । इस कार्यवाही में फतेहपुर चौकी प्रभारी पी डी दुवे व आरक्षक ऋषभ कुमार जैन की अहम भूमिका रही ।



