Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गाली गलौच कर चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को हुआ आजीवन कारावास

गाली गलौच कर चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को हुआ आजीवन कारावास

मनीष वाघेला

सहायक जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री शीला बघेल, एडीपीओ, जिला झाबुआ द्वारा बताया गया कि न्यायालय श्रीमान संजय चौहान साहब, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा अभियुक्त दीपक पिता रामचन्द्र निवासी ग्राम टिमरवानी को धारा 302 भा.द.वि. में आजीवन सश्रम कारावास तथा 5000 रूपये के अर्थदण्डव तथा धारा 294 भा.दं.वि. में 03 माह का सश्रम कारावास तथा 500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शासन की ओर से प्रकरण में संचालन श्री एस.एस. खिची, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

अभियोजन की कहानी इस प्रकार है कि फरियादी रमिला मुनिया ने दिनांक 13.04.2020 को रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई की फरियादी और उसका देवर दीपक दोनों ग्राम टिमरवानी के एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में रहते हैं। रात 10.15 बजे फरियादी और उसका पति दिनेश फरियादी की सास शंदुबाई व दोनों लड़के सभी खाना खाकर घर के बाहर बैठे थे, फरियादी का देवर दीपक पिता रामचन्द्र मुनिया उसके कमरे में बैठा था और फरियादी के पति दिनेश को मां-बहन की नंगी-नंगी गालियां देने लगा तो फरियादी के पति दिनेश ने दिपक को बोला की गाली क्यों दे रहा है इस पर दिपक बोला की तु हमेशा मेरे को कुछ न कुछ बोलता ही रहता है। आज मैं तेरे को निपटा ही देता हूं कहकर हाथ में लिए चाकू से जान से मारने की नियत से फरियादी के पति दिनेश को सीने में मारा, जिससे सीने में गहरा घाव होकर खून निकलने लगा। फरियादी की सास ने बीच-बचाव किया। दीपक चाकु लेकर भाग गया। घटना फरियादी के दोनों लड़कों ने देखी। फरियादी का पति दिनेश वहीं नीचे जमीन पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई कि रिपोर्ट थाना थांदला में की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 302, 294 भा.दं.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अनुसंधान पूर्ण कर अपराध गंभीर प्रकृति का होने से जिले का चिह्नित एवं सनसनीखेज जघन्य घोषित कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

विचारण के दौरान माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायालय श्री संजय चौहान साहब द्वारा आरोपी दीपक पिता रामचन्द्र निवासी टिमरवानी को दिनांक 16.09.2021 को दोषी पाते हुए निर्णय पारित कर अभियुक्त दीपक को धारा 302 भादवि में आजीवन सश्रम कारावास तथा 5000 रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 294 भा.दं.वि. में 03 माह का सश्रम कारावास तथा 500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

 

सुश्री शीला बघेल, एडीपीओ

सहायक जिला मीडिया सेल प्रभारी (अभियोजन)

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »