Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

डॉ परस्ते की सेवाओं को याद रखेगी नगर की जनता – विधायक भोलाभण्डारा परिवार सदस्यों ने किया डॉ परस्ते दम्पत्ति का सम्मान

डॉ परस्ते की सेवाओं को याद रखेगी नगर की जनता – विधायक

भोलाभण्डारा परिवार सदस्यों ने किया डॉ परस्ते दम्पत्ति का सम्मान

मनीष वाघेला

थांदला। सिविल अस्पताल थांदला में करीब 16 वर्षों से अपनी सेवा देने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ पूर्व बीएमओ वरिष्ठ डॉक्टर कमलेश परस्ते एवं आयुष विभग की प्रमुख डॉक्टर श्रीमती अर्चना परस्ते के स्वयं के व्यय से अपने गृहक्षेत्र शहडोल में स्थानन्तरण करवा लेने से नगर की जनता द्वारा उनके द्वारा विगत समय में दी गई सेवाओं के प्रति विनम्रतापूर्वक आदर भाव है, वही उनके जाने से व्यथित भी है। उनके द्वारा पारिवारिक कारणों से लिये स्थानन्तरण पर उनकी सेवाओं के प्रति जनता कि ओर से आभार प्रदर्शित के लिए भोला भण्डारा परिवार उनके निवास स्थान पर पहुँच कर उन्हें शाल माला पहनाकर उपहार भेंट किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि उनके द्वारा लम्बे समय तक दी गई सेवाओं को जनता याद रखेगी। श्रीमंत अरोड़ा ने कहा कि डॉक्टर धरती का मसीहा होता है, वे जहाँ भी जाते है अपनी सेवाओं से जनता में खुशियों का ही संचार करते है उनके द्वारा दी गई सेवाएं यादगार है। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, राजू धानक, एम डी चौहान, कमलेश तलेरा व मनीष वाघेला ने भी परस्ते दम्पत्ति द्वारा दी गई अनुकरणीय सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पवन नाहर ने भी डॉ. परस्ते की कार्य के प्रति सजगता व नगर के भविष्य को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन के लिए तथा श्रीमती अर्चना परस्ते द्वारा कोरोना काल में आयुष विभाग के माध्यम से दी गई सेवाओं के लिए आभार माना। इस अवसर पर सरपंच कालू भाई,कांग्रेस आईटी सेल जिला सचिव मसुल भूरिया, दिनेश भूरिया, रूसमाल मेड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी डॉक्टर दम्पत्ति के कर्यो की सराहना की।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »