Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के 7 जिलों सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया एलो एलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते अगले 24 घंटे में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) के बदलने के संकेत है।वही बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चक्रवाती तूफान ‘गुल-आब’ में परिवर्तित हो गया है, जिसके चलते नमी आने का सिलसिला जारी है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश होने के आसार है। मप्र मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शनिवार 25 सितंबर को 7 जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) के चलते येलो अलर्ट और 10 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग (MP Weather alert) ने आज शनिवार 25 सितंबर 2021 को प्रदेश के 7 जिलों धार, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, उज्जैन जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है। वही भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, शहडोल संभागों में बिजली गिरने और चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर शहडोल, ग्वालियर और चंबल में कही कही बारिश के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, जिसके रविवार को आंध्रप्रदेश के मछलीपटनम में टकराने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अरब सागर में जाकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाे गया है। इन दोनों सिस्टम से होकर मानसून ट्रफ बना हुआ है, जो इंदौर से होकर गुजर रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में झमाझम बारिश होने के आसार है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। रीवा, शहडोल संभागों के जिलाें में कहीं-कहीं बौछारें पड़ेंगी।

कई राज्यों में भी अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 सितंबर के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती की है और वहीं 26 और 27 सितंबर को ओडिशा में और 26 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यमन में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य और कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश के आसार है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 25-26 सितंबर को गुजरात क्षेत्र के ऊपर बहुत भारी वर्षा, सौराष्ट्र और कच्छ में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »