Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई – पटेरा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो कमलेश तिवारी की खास रिपोर्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती मनाई
पटेरा – भाजपा मंडल पटेरा द्वारा म शनिवार 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई, जिसमें सभी मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पं दीनदयाल जी के चित्र पर संयुक्त रूप से तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए श्री बद्री पटेल जनपद अध्यक्ष ,राजेन्द्र सींग मण्डल अध्यक्ष पटेरा, पं दयाशंकर चौबे एव पंडित दीपक उपाध्याय ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला बताया की वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे।

वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह एक संपोषित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष चित्तर सींग ने कहा की पं दीनदयाल की जयंती से हम सभी कार्यकर्ता को सीख लेने की आवश्यकता है की पं दीनदयाल जी ने किस तरह से समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य किए थे। आज उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर भाजपा के लिए काम करने की आवश्यकता है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की लिखी हुई पुस्तक एकात्म मानववाद को अवश्य पढ़ना चाहिए।

इस कार्यक्रम उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा मण्डल मिडिया प्रभारी संजय शुक्ला का जन्मदिवस केक काटकर मनाते हुए सभी ने शुभकामनाये दी ।
जिसके पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारी जिसमे मण्डल महामन्त्री पुष्पेन्द्र सोनी, बलराम पटेल,हरप्रसाद चौरसिया,पप्पू परोहा,कमलेश तिवारी,सौरभ बजाज,मुन्ना अवधिया,मुन्ना साहू, योगेश उपाध्याय,प्रवीण सोनी,कैलाश ताम्रकार,नीतेश बड़कुल,शरीफ शाह,अमर सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह,दीपू सैनी, संतोष सहारा, डॉ सदाकत बजाज,कमलेश पटेल,लष्मीकांत पटेल, दुलीचन्द अहिरवार,मोहन अहिरवार सभी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजो का हाल चाल जाना और फलो का वितरण किया वही एन आर सी वार्ड में भर्ती बच्चों और माताओ को भरपूर मात्रा में फल बांटे इस अवसर पर स्वास्थ्यकेन्द्र के बीएमओ डॉ अशोक बरोनिया और स्टॉफ साथ में उपस्थित रहा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »