Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*ढाई माह से गौतमबुध नगर में बंधक मजदूर पहुंचे अपने घर:* अधिक मजदूरी के चक्कर में पहुचे थे यूपी, ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन कराई मजदूरी/समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

*ढाई माह से गौतमबुध नगर में बंधक मजदूर पहुंचे अपने घर:* अधिक मजदूरी के चक्कर में पहुचे थे यूपी, ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन कराई मजदूरी।

*-वहां के किसी स्थानीय पत्रकार को मिली सूचना, तो उसने प्रशासन के सहयोग से सभी को कराया बंधके मुक्त, यूपी प्रशासन ने सभी को भेजा दमोह।*

*-बंधक मजदूरों में कुल 41 महिला पुरुष शामिल, जिसमें 4 मजदूर और दो बच्चे दमोह, बाकी सब छतरपुर निवासी।*

*दमोह ( विंध्य सत्ता ) ।* मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे काम लेने की खबरें तो सालों पहले सुनने और देखने मिलती थी, लेकिन अभी भी ऐसा हो रहा है। इसका प्रमाण शनिवार रात करीब 11 बजे दमोह की कलेक्ट्रेट में देखने मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी की एक बस इन मजदूरों को लेकर पहुंची, जिसमें से 4 मजदूर और दो बच्चों को यहां पर उतारा गया और बाकी सभी मजदूरों को छतरपुर रवाना किया गया।
दमोह की मजदूर रज्जोबाई ने बताया कि करीब ढाई माह पहले वह लोग मजदूरी करने के लिए दिल्ली गए थे। वहां से उन्हें बताया गया कि गौतमबुध नगर में मजदूरों को काम दिया जा रहा है और वेतन भी अच्छा मिलेगा। अधिक रुपयों के लालच में वह वहां पर काम करने के लिए पहुंच गए। महिला ने बताया कि उसके अलावा दमोह के तीन अन्य मजदूर और छतरपुर के करीब 35 मजदूर वहां पर काम करने पहुंचे। ठेकेदार ने उन्हें काम बताया और कहा कि उन्हें सप्ताह में भुगतान करेगा, लेकिन बाद में उसने भुगतान करने में आनाकानी शुरू कर दी और सभी को बंधक बना लिया। खाने-पीने की सामग्री खरीदने के लिए भी यदि बाजार जाना पड़ता था, तो परिवार का केवल 1 सदस्य ही बाजार जा सकता था, बाकी सभी को बंधक बनाकर रखा था। जब उन्होंने वहां से आने के लिए ठेकेदार से कहा तो उसने धमकाया और कहा कि यहां से कोई नहीं जा सकता। एक दिन अचानक किसी पत्रकार ने उन्हें देख लिया और जब उससे अपनी समस्या बताई तो उसने वहां के प्रशासन से मदद लेकर उन सभी को वहां से बंधक मुक्त कराया है।
जिला श्रम अधिकारी एसके गुप्ता इन मजदूरों को लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे उन्होंने बताया कि यूपी प्रशासन ने बहुत ही बेहतर काम किया है। मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया है। दमोह के सभी मजदूरों को यहां पर उतार लिया गया है। उन मजदूरों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा। बाकी मजदूर छतरपुर के हैं, जिन्हें वहां पर रवाना किया जा रहा है। श्रम अधिकारी का कहना है कि मनरेगा के तहत तो जिले के सभी पंचायतों में काम है, लेकिन यह लोग अधिक मजदूरी के लालच में महानगरों में मजदूरी करने चले जाते हैं और वहां इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »