Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पत्रकारिता का एक ओर(सोना) कुंदन हम से असमय बिछड़ा।

पत्रकारिता का एक ओर(सोना) कुंदन हम से असमय बिछड़ा।

मनीष वाघेला

थांदला। एक छोटी से 70 के दशक में साइकिल से अखबार की प्रतियां घर घर तक पहुँचा कर कभी कुंदन जिले ही नही अपितु प्रदेश और आल इंडिया स्माल न्यूज़ पेपर संगठन का धूमकेतु बन जाएगा यह पत्रकारिता में पग रखने वालों के लिए पत्रकारिता के ककहरा है।अपने जीवन मे तमाम उतार चढ़ाव के बाद भी कुंदन ने पत्रकारिता को बखूबी ईमानदारी से निभाया। स्वर्गीय यशवंत दादा घोड़ावत के साथ पत्रकारिता करते हुए अविभाजित झाबुआ-अलीराजपुर में पत्रकरो के हितों ओर उनकी समस्यायों के लिए राजनेता हो अथवा प्रशासन सभी से न केवल लड़ते रहे वरन उस दौर में पत्रकारों को संगठित कर झाबुआ अलीराजपुर में दादा घोड़ावत के साथ पत्रकारों का एक संगठन खड़ा कर दिया। जिले सहित पड़ोसी जिले अलीराजपुर,धार,रतलाम व प्रदेश में *काका* के नाम से पहचान बनाने वाले *कुंदन* के पास पत्रकारिता का कोई डिप्लोमा नही था किंतु तजुर्बा इतना कि एक एक शब्द एक माला में स्वतः पिरो कर समाचार,आलेख बन जाता उम्र के साढ़े 5 दशक बाद भी ऊर्जा इतनी की अल सुबह से रात्रि तक परिवारक,सामाजिक,जवाबदारियों को निभाते हुए भी पत्रकारिता पर न तो कोई आंच आने दिया और न ही अपनी खुद की पत्रकारिता में व्यवधान उतपन्न होने दिया।आजीवन चौथा संसार अखबार से जुड़े रहे तो *काका* ने आजाद से प्रेरणा ले कर साप्ताहिक *आजाद भूमि* अखबार भी निकाला जो अब भी प्रकाशित हो रहा है। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रहते हुए *काका* ने नगर व जिले नई ऊंचाइयों तक पहुचाया। बीते कुछ वर्षो पूर्व ही *कुंदन काका* की बाय पास सर्जरी भी हो चुकी थी बावजूद उसके आपनी पत्रकारिता को विराम न देते हुए अनवरत जारी रखा। बुधवार अल सुबह अचानक *काका* काका के सीने में दर्द होने के चलते मेघनगर के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया जहाँ से *कुंदन काका* हम सभी को अचानक सोया रख खुद चिरनिंद्रा में चले गए। *काका* के देवलोक गमन से जिले,प्रदेश की पत्रकारिता को एक बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई असम्भव हर।काका को जीला पत्रकार संघ सहित जिले के ठेठ गाँव खेड़ों के पत्रकारों की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। नमन????

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »