Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मठवाला कुआ गरबा महोत्सव समिति ने कराया कन्याभोज स्व. पुनमचंदजी मिस्त्रीकी स्मृति में परिवार ने लाभ लिया। नगर में कन्या भोज का प्रथम आयोजन।

मठवाला कुआ गरबा महोत्सव समिति ने कराया कन्याभोज

स्व. पुनमचंदजी मिस्त्रीकी स्मृति में परिवार ने लाभ लिया।

नगर में कन्या भोज का प्रथम आयोजन।

मनीष वाघेला

थांदला  मठवाला कुआ गरबा महोत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन अम्बे माता मन्दिर प्रांगण पर आयोजन किये जा रहे है। इन आयोजन में ख्याति प्राप्त सेलिब्रिटी शामिल हो रही है वही स्थानीय अम्बे माता भक्तों द्वारा गरबों का आनन्द लिया जा रहा है। आज दुर्गाष्टमी पर विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया जिसमें करीब 400 से अधिक कन्याओं की समिति सदस्यों ने वंदना कर उन्हें भोजन कराया तथा प्रभावना वितरित की गई। आजके इस कन्या भोज के लाभार्थी स्व. पूनमचंद मिस्त्री की स्मृति में अनिमेष मिस्त्री एवं विजय मिस्त्री परिवार ने लिया। आयोजन में नगर के समाजसेवी सुनील पाणदा, ज्योति भदाले, प्रताप कटारा, बंटी अमलियार सहित मठवाला कुआ समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकरी समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा एवं मनीष वाघेला ने दी।

स्मरण रहे कि नवरात्रि के दिनों में क्रमशः शैलपुत्री माता, ब्रह्मचारिणी माता, चंद्रघंटा माता, कूष्मांडा माता, स्कंदमाता, कात्यायनी माता, कालरात्रि माता, महागौरी और सिद्धिदात्री माता का पूजन किया जाता है। अष्टमी या नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री के पूजन के साथ कन्या भोज कराने के बाद नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाता है। इस बार नवरात्रि की अष्टमी, नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इन कन्याओं या कंजकों को माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कन्या पूजन में कन्याओं की आयु का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार कंजक पूजन के लिए 02 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए। इसके साथ ही एक बालक को भी आमंत्रित करें। इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरुप और बालक को बटुक भैरव का स्वरूप मानकर पूजन किया जाता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »