Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

750 कि.मी.पैदल चलकर आए बुजुर्ग से प्रधानमंत्री के मिलने पर प्रहलाद सिंह पटेल ने जताया आभार, कहा आम आदमी का महत्व समझते हैं प्रधानमंत्री, यही लोकतंत्र की असली ताकत /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

750 कि.मी.पैदल चलकर आए बुजुर्ग से प्रधानमंत्री के मिलने पर प्रहलाद सिंह पटेल ने जताया आभार, कहा आम आदमी का महत्व समझते हैं प्रधानमंत्री, यही लोकतंत्र की असली ताकत

दमोह – भोपाल / केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने मेरे निवेदन पर मेरे संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता से मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी इसीलिए जन-जन के दिल में बसते हैं क्योंकि वे कार्यकर्ता का महत्व समझते हैं। उन्होंने ट्वीट भी किया है कि ‘आम कार्यकर्ता और आम आदमी की कीमत वही करता है, जो उस ताकत और दर्द को समझता है। यह लोकतंत्र की ताकत तो है ही, प्रधानमंत्री जी का बड़प्पन भी है जिन्होंने देवरी से दिल्ली के पैदल यात्री छोटेलाल अहिरवार से भेंट कर साबित किया, हम सभी की ओर से अशेष अभिनंदन, आभार’।

मध्यप्रदेश के ग्राम पिपरिया, जैतपुर, देवरी सागर जिले के रहने वाले 63 वर्षीय श्री छोटेलाल अहिरवार लगातार 22 दिन तक 750 किलोमीटर पैदल चलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। जब केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी को जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी गाड़ी भेजकर श्री छोटेलाल अहिरवार जी को अपने आवास पर बुलाया और उनके रहने खाने की व्यवस्था की और उनके बारे में पूरी जानकारी लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद बात की और श्री छोटेलाल जी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलवाने का आग्रह किया।


प्रधानमंत्री जी ने उनके आग्रह को स्वीकार कर छोटेलाल से मुलाकात की, और पूरी गर्मजोशी से मिले। श्री छोटे लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने उनसे पूछा कि मुझसे मिलने के लिए दिल्ली पैदल चलकर आने की क्या जरूरत थी? इसका जवाब देते हुए छोटेलाल ने कहा कि अगर वह पैदल नहीं आते तो शायद मिलना भी नहीं होता। जवाब सुनकर प्रधानमंत्री जी ने उन्हें अपने गले से लगा लिया।

श्री छोटे लाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री जी को अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज की परेशानियों के बारे में बताया और देवरी क्षेत्र में कारखाना लगाने को लेकर मांग पत्र सौंपा, जिससे वहां के लोगों की रोजगार की समस्या का निवारण हो सके। इस दौरान पीएम ने उन्हे गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

पेशे से मजदूर श्री छोटेलाल 22 दिन तक 750 किलोमीटर पैदल चलने के बाद देवरी से दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने सिर्फ प्रधानमंत्री जी से मिलने के लिए इतनी लंबी पैदल यात्रा की। ताकि वे अपने समाज के लोगों की परेशानियों से प्रधानमंत्री जी को अवगत करा सकें। जब सुरक्षा कारणों से वे प्रधानमंत्री जी से नहीं मिल सके तो केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री जी से उनके मिलने की व्यवस्था की।

प्रधानमंत्री जी से मिलने के बाद श्री छोटे लाल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों के कारण वो प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सके और अपने क्षेत्र की समस्याएं उनके सामने रख सके।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »