Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल रेलवे स्टेशन से भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया/कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दमोह – भोपाल / केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल रेलवे स्टेशन से भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार 16 अक्टूबर 2021 को भोपाल रेलवे स्टेशन से भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोरोना के दौरान करीब डेढ़ वर्ष से यह ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी, जिसे फिर से बहाल किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने ट्रेन के पुनः संचालन पर रेलवे को बधाई देते हुए कहा कि राज्यरानी एक्सप्रेस काम के सिलसिले में प्रतिदिन राजधानी भोपाल आने वाले निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए जीवन रेखा से कम नहीं है। श्री पटेल ने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर जरूरी उपाय अपनाते रहने की अपील करते हुए कहा कि अभी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कोरोना काल में ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं समय पर पहुंचाने में रेलवे प्रशंसा की।
भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कार्यक्रम में समय देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर भोपाल स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में भोपाल नगर के माननीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जन सामान्य उपस्थित थे।

कोरोना काल के बाद शनिवार 16 अक्टूबर 2021 से पुनः शुरू हुई भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से 17.55 बजे प्रस्थान कर, 18.32 बजे विदिशा पहुँचकर, 18.34 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 19.02 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 19.04 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 19.28 बजे मंडीबामोरा पहुँचकर, 19.30 बजे मंडीबामोरा से प्रस्थान कर, 19.55 बजे बीना पहुँचकर, 20.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 20.28 बजे खुरई पहुँचकर, 20.30  बजे खुरई से प्रस्थान कर, 21.07 बजे सागर पहुँचकर, 21.10 बजे सागर से प्रस्थान कर, 21.18 बजे मकरोनिया पहुँचकर, 21.20 बजे मकरोनिया से प्रस्थान कर, 21 42 बजे गणेशगंज पहुँचकर, 21.44 बजे गणेशगंज से प्रस्थान कर, 21.53 बजे पथरिया पहुँचकर, 21.55 बजे पथरिया से प्रस्थान कर,  22.45 बजे दमोह स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन दमोह स्टेशन से 05.30 बजे प्रस्थान कर, 05.48 बजे पथरिया पहुँचकर, 05.50 बजे पथरिया से प्रस्थान कर, 06.00 बजे गणेशगंज पहुँचकर, 06.02 बजे गणेशगंज से प्रस्थान कर, 06.28 बजे मकरोनिया पहुँचकर, 06.30 बजे मकरोनिया से प्रस्थान कर, 06.40 बजे सागर पहुँचकर, 06.45 बजे सागर से प्रस्थान कर, 07.18 बजे खुरई पहुँचकर, 07.20 बजे खुरई से प्रस्थान कर, 08.00 बजे बीना पहुँचकर, 08.05 बजे बीना से प्रस्थान कर, 08.22 बजे मंडीबामोरा पहुँचकर, 08.24 बजे मंडीबामोरा से प्रस्थान कर, 08.43 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 08.45 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 09.14 बजे विदिशा पहुँचकर, 09.16 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 10.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।
यह गाड़ी 01 वातानुकूलित चेयरकार, 06 द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 14 कोचों के साथ चलेगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »