Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा झाबुआ में लघु उद्योगों के विस्तार के विषय में बैठक का आयोजन

स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा झाबुआ में लघु उद्योगों के विस्तार के विषय में बैठक का आयोजन

झबुआ मनीष वाघेला

दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा झाबुआ में लघु उद्योगों के विस्तार के विषय में बैठक का आयोजन किया गया। सकल व्यापारी संघ झाबुआ अध्यक्ष संजय काठी के प्रयासों से व्यापारियों के लिए आयोजित इस बैठक में झाबुआ जिले में व्यापार के नए अवसर एवं इन अवसरों का लाभ लेने हेतु सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, जमीनें एवं अन्य योजनाओं की जानकारी हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए व्यापारी संघ सचिव हिमांशु त्रिवेदी द्वारा बताया गया की कैबिनेट मंत्री द्वारा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास हेतु, राज्य सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं एवं मौजूदा योजनाओं में किए गए बेहतर बदलाव से व्यापारियों को अवगत कराया गया।मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा नए लघु उद्योग स्थापित करने का यह स्वर्णिम समय बताया गया, साथ ही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 40% सब्सिडी एवं सहज रूप से व्यापार व्यवसाय को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा आवंटित की जा रही भूमि की प्रक्रिया एवं इससे होने वाले सर्वांगीण आर्थिक विकास एवं रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभा में उपस्थित स्थानीय व्यापारियों में व्यवसाई प्रमोद भंडारी द्वारा कोरोना काल में प्रभावित हुए उद्योगों को उनके बिजली के बिल माफ कर आर्थिक संबल दिए जाने का निवेदन किया गया, तो वहीं व्यापारी मुर्तुजा पेट्रोल वाला द्वारा इथेनॉल प्लांट के संबंध में जानकारी ली गई। व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से झाबुआ जिले में व्यापार के अवसर एवं शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में अपनी रुचि व्यक्त की गई।व्यापारियों के निवेदन का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने उद्योग विभाग एवं सकल व्यापारी संघ झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष ट्रेनिंग वह जानकारी हेतु सेमिनार आयोजित किए जाने के तत्काल निर्देश दिए।मंत्री महोदय द्वारा युवा उद्यमियों को सब्सिडी के भरोसे नए उद्योग स्थापित करने की सलाह ना देते हुए आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने व्यक्तिगत कौशल को बढ़ाकर दी जा रही सब्सिडी को नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने अथवा मंदी के समय में सरकार की ओर से दी जा रही एक मदद के रूप में देखने एवं उसका उपयोग करने की नसीहत दी गई। श्री सकलेचा द्वारा स्पष्ट रूप से व्यक्तित्व विकास से औद्योगिक विकास संभव होने की बात पर विशेष ज़ोर दिया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा सकल व्यापारी संघ के माध्यम से व्यापारियों के मार्गदर्शन एवं लाभ को देखते हुए आयोजित किए गए इस विशेष आयोजन की महत प्रशंसा की गई एवं अध्यक्ष संजय काठी का आभार प्रदर्शित किया गया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विभाग वीरेंद्र सिंह इस्किया, व्यापारी राजेश शर्मा,अशोक सकलेचा, कर सलाहकार संजय गांधी, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष पंकज जैन मोगरा ,दीपक माहेश्वरी, आर्किटेक्ट गौरव जैन समेत नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।

हिमांशु त्रिवेदी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »