Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवतालाब बनेगी जिले की 13 वीं नगर पंचायत,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्रवाई शुरू, शामिल होगी 9 ग्राम पंचायतें

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)-31 अक्टूबर को विस अध्यक्ष की साइकिल यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा । रीवा जिले के देवतालाब को नगर पंचातय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो 31 अक्टूबर को विस अध्यक्ष गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा के समापन अवसर पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवतालाब को नगर पंचायत और तहसील बनाने की बात कही थी।
ऐसे में घोषणा के तीसरे व चौथे दिन से ही अमल होना शुरू हो गया है। दावा है कि देवतालाब नगर पंचायत में 9 ग्राम पंचायतों के 59 गांवों को मिलाकर अस्तित्व में लाया जाएगा। अभी जहां देवतालाब की कुल जनसंख्या 4229 है। वहीं 9 ग्राम पंचायतों को शामिल करने के बाद 22766 जनसंख्या हो जाएगी।

13वीं नगर परिषद होगी देवतालाब

बता दें कि रीवा जिले में अभी तक नगर परिषदों की संख्या 12 थी। जिसमें मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, गुढ़, मनगवां, गोविंदगढ़, बैकुंठपुर, सिरमौर, सेमरिया, चाकघाट, त्योंथर और डभौरा नगर परिषदें थी। लेकिन देवतालाब के अस्तित्व में आने के बाद संख्या 13 हो जाएगी।

इन पंचायतों को किया जा रहा शामिल

बताया गया कि अभी देवतालाब ग्राम पंचायत मऊगंज ब्लॉक में आती है। जिसमें पांच गांव है। वहीं पताई विशेषर के पांच गांव, लौर कला के 6 गांव, धुधरी के चार गांव, शिवपुर नेबूहा के 12 गांव, सरई सेगर के तीन गांव, पिड़रिया सेगर के पांच गांव, घोरहा के 7 गांव सहित नईगढ़ी ब्लॉक का तिवरिगवां मनबोधक सिंह के 12 गांव शामिल होंगे।

नगर परिषद के लिए यह जरूरी

अधिकारियों की मानें तो नगर परिषद के लिए 20 हजार के ऊपर आबादी होना अनिवार्य रहता है। ऐसे में देवतालाब इस शर्त पर खरा उतर रहा है। क्योंकि जिन 9 ग्राम पंचातयों के शामिल होने का दावा है। वहां की आबादी 22766 है। साथ ही शर्त के अनुसार सड़क, बिजली, पानी और संपर्क मार्ग के साथ अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं है।

ग्राम पंचायतों ने दिया प्रस्ताव

दावा है कि सीएम के घोषणा के दूसरे दिन ही नगरी प्रशासन विभाग व जिला पंचायत ने प्रक्रिया शुरू कर दी थी। चर्चा है कि जिन ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाना है। उन पंचायतों ने प्रस्ताव नगरी प्रशासन के अलावा जिला पंचायत को सौंप दिया है। अब माना जा रहा है कि देवतालाब के नगर पंचायत बनने में प्रारंभिक बाधा खत्म हो गई है। साथ ही अमल में आने की तैयारी जारी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने की थी मांग


बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा के समापन में देवतालाब स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देवतालाब को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष नगर पंचायत के अलावा देवतालाब में तहसील कार्यालय देने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री तहसील के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दे दिए थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »