Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला पंचायत के तानाशाही आदेश के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अवरुद्ध,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो आर.पी.वर्मन की खास रिपोर्ट

म प्र की इकलौती जिला पंचायत पन्ना ने पंचायत खातों से राशि आहरण पर लगाई रोक

*सलेहा न्यूज:-* पन्ना जिले में जिला पंचायत के तानाशाही पूर्ण आदेश के कारण ग्राम पंचायतों के खातों से राशि आहरण पर रोक लगा दी गई है जिस कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य अवरुद्ध है।ग्राम पंचायतों के चुनाव शीघ्र होने की संभावना के चलते पंचायतों द्वारा आधे अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को पूरा करने के लिए मटेरियल सप्पलायरो से उधार मटेरियल लेकर कार्यो को पूरा करने हेतु प्रयास किये जा रहे थे किन्तु पंचायत खातों से राशि आहरण में रोक के आदेश आने के बाद सरपंच सचिव खासे परेशान है क्योंकि अपनी क्रेडिट में मटेरियल लेकर काम तो करवा दिया लेकिन अब भुगतान कैसे करे?
म प्र में पन्ना जिला पंचायत एक इकलौती जिला पंचायत है जिसने पंचायत खातों की राशि आहरण पर रोक लगाकर अपनी तानाशाही का परिचय दिया है।
सूत्रों के हवाले से हासिल जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में बैठे अधिकारी मनमानी पूर्ण तरीके से जिला पंचायत चला रहे जबकि राज्य शासन या चुनाव आयोग द्वारा पंचायत खातों में राशि आहरण पर रोक लगाने संबंधी कोई आदेश पारित नही किया गया।पन्ना जिले की ग्राम पंचायतों को छोड़कर म प्र की अन्य सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहे है किन्तु पन्ना जिला पंचायत के मनमानी रवैये के कारण जिले सभी ग्राम पंचायतों के विकास कार्य ठप्प है जबकि सरपंचों का कार्यकाल अभी चल रहा है लेकिन वह अपने स्वीकृत और आधे अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को पूर्ण नही कर पा रहे।

पंचायत के खातों की राशि आहरण पर रोक के मायने क्या है ?

जिला पंचायत पन्ना द्वारा राशि आहरण में रोक लगाकर कही अपने चहेतों सरपंचों सचिवो को बचाने के प्रयास तो नही किये जा रहे ताकि भविष्य में सरपंच सचिवो द्वारा किये गए आधे अधूरे निर्माण कार्यो का पटाक्षेप किया जा सके या फिर सरपंचों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायत सचिवों को खुली छूट देने की कवायद है शायद इसी वजह से पंचायतों का कार्यकाल चंद दिनों का बाकी होने के बावजूद भी चिन्हित सचिवो को बजटधारी पंचायतों में पदस्थ किया जा रहा है।
जिले के प्रशासनिक मुखिया,जिले के राजनैतिक हस्तियों को सरपंचों के अधिकारों के साथ हो रहे कुठाराघात पर कोई ठोस निर्णय पर विचार करना चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »