Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

3 लाख मांगने वाला रोजगार सहायक 30 हजार लेते ईओडब्ल्यू ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार,पत्रकार सुनील राजपूत दहिया की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस के प्राइम टारगेट पर आये शिवपुरी जिले में आज ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारी कला के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के एवज में महिला सरपंच के देवर बृजपाल लोधी से 30000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रोजगार सहायक द्वारा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच अभिलाषा लोधी से मनरेगा से प्रचलित विकास कार्यों के मस्टर भरने के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 4 लाख 30 हजार की मांग की जा रही थी। बाद में इनके बीच 3 लाख में लेनदेन तय हो गया था। कार्रवाई के संबंध में ईओडब्लू इंस्पेक्टर यशवंत गोयल और भीष्म तिवारी ने दी संयुक्त जानकारी में बताया कि यह कार्यवाही एसपी अमित सिंह के निर्देशन में शिकायत के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि ईओडब्ल्यू को महिला सरपंच के परिजनों द्वारा शिकायत की गई थी कि रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी द्वारा ग्राम पंचायत के खरंजा, पंचायत भवन निर्माण, वृक्षारोपण, गौशाला की रोड निर्माण तथा गौशाला निर्माण के मनरेगा से प्रचलित कार्यों के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन के तौर पर 430000 रुपए की मांग की जा रही है। बाद में 300000 में रोजगार सहायक मनरेगा के कार्यों के मस्टर भरने के लिए तैयार हो गया। ईओडब्लू टीम द्वारा इनके बीच हुई लेनदेन की चर्चा को रिकॉर्ड कराया जिस पर से टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला सरपंच का देवर बृजपाल लोधी 10 हजार रुपए की पहली किस्त रविवार को ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी को दे चुका था दूसरी किस्त सोमवार को दोपहर ग्राम पंचायत भवन में दी जाना थी जो ईओडब्ल्यू के संज्ञान में थी जैसे ही 30 हजार की दूसरी किस्त बतौर रिश्वत रोजगार सहायक राघवेंद्र लोधी के हाथ में महिला सरपंच अभिलाषा के देवर ब्रजपाल ने रखी वैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम ने इसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में ईओडब्लू की ओर से यशवंत गोयल, भीष्म तिवारी, योगेंद्र दुबे, घनश्याम सिंह भदोरिया, जयसिंह यादव आरक्षक विशाल माने तथा नरेश शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »