Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया का थांदला में आगमन हुआ। मनीष वाघेला

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया का थांदला में आगमन हुआ।

मनीष वाघेला

थांदला आगमन पर भाजपा मंडल द्वारा सिसोदिया का स्वागत किया गया। साथ ही ग्रामीण विकास और पंचायतों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए थांदला मंडल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया का शनिवार को नगर आगमन हुआ। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री सिसोदिया का निजी होटल पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि थांदला नगर विकासखंड का एक बड़ा शहर बन रहा है। थांदला नगर में 111 गांव का एक विकासखंड हैं। इन गांव के ग्रामीण प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीणों का नगर में आना होता है। ऐसे में नगर के प्रमुख प्रवेश मार्ग जर्जर हालत में है। जिन्हें ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए जल्द ही बनाने की आवश्यकता है। इन मार्गों में वार्ड 10 में पेटलावद रोड से नवापाडा रोड, वार्ड 9 में सुतरेटी रोड से केवड़ाखाली रोड, वार्ड 15 में ग्राम चैनपुरी की सीमा से खजूरी पुलिया तक और वार्ड 1 में दशहरा मैदान से हेलीपैड होते हुए देवीगढ़ (दो मेल नदी) तक का रोड बनाने का शामिल है।

उक्त समस्या को देखते हुए हैं मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चारों प्रमुख मार्गों के प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें शीघ्र ही बनाने की बात कही है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया, सरपंच मुन्ना मईड़ा, बालू खड़िया और भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ (गोलू) उपाध्याय सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »