Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आयुष्मान भारत निरामयम” योजनान्तर्गत पात्र परिवारो के हितग्राहियों के कार्ड निर्माण में निरंतर निर्देशों के अनुरूप प्रगति नहीं लाये जाने पर कलेक्टर श्री चैतन्य ने जिले की जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को किये आरोप पत्र जारी /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह – आयुष्मान भारत निरामयम” योजनान्तर्गत पात्र परिवारो को प्रतिवर्ष 5 लाख तक का नि:शुक्ल उपचार के उद्देश्य से योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारो तक पहुंचाये जाने हेतु समस्त हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड निर्माण में निरंतर निर्देशो के उपरांत भी आपके द्वारा उक्त कार्य में शासन मंशानुरूप प्रगति नही लाये जाने के आरोप में कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने जिले की सातों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये है।
जारी कारण बताओ आरोप पत्र में कहा गया है जिले की प्रगति मात्र 54 प्रतिशत ही अर्जित की जा सकी है। यह कृत्य लापरवाही, स्वैच्छारिता एवं निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में मानते हुये सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है स्पष्ट करें की उक्त आचरण के लिए क्यों न आपकी एक वेतन वृद्वि असंचयी प्रभाव से तत्काल रोके जाने हेतु आयुक्त सागर संभाग सागर को प्रकरण प्रेषित किया जावे। अपना कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव कलेक्टर के समक्ष 3 दिवस में प्रस्तुत करें।
इनको मिले कारण बताओ आरोप पत्र
जनपद पंचायत दमोह के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हलधर मिश्रा, जनपद पंचायत हटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन, जनपद पंचायत पटेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी द्विवेदी, जनपद पंचायत जबेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारीआरपी पटैल, जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद जैन, जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष अग्रवाल तथा जनपद पंचायत बटियागढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानू जैन को कारण बताओ आरोप पत्र जारी किये गये है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »