Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बिना परमिट चलने वाले आटो चालकों पर प्रशासन हुआ सख़्त

 

बिना परमिट चलने वाले आटो चालकों पर प्रशासन हुआ सख़्त

मनीष वाघेला

झाबुआ,10 दिसंबर 2021 माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में प्रचलित WP/NO 8/2013 में सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया है कि प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्रवाई की आवश्यकता है। इस तारतम्य में श्रीमान परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अंतर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की गहन जांच की जा कर नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा पर तत्काल कार्यवाही संपादित किए जाने का अभियान लगातार जारी है।

 

उक्त आदेश के पालन एवम श्रीमान पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन मे जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा द्वारा आज 07 ऑटो जप्त कर पिटोल चौकी में एवम यातायात थाना प्रभारी द्वारा 01 ऑटो जप्त खड़े करवाये गए ।ज्ञात हो कि माननीय हाई कोर्ट मप्र जबलपुर के निर्दशानुसार जप्त ऑटो का निराकरण माननीय न्यायालय द्वारा ही किया जाएगा । ग़ौरतलब है कि अभी तक की कार्यवाही में कुल 23 ऑटो अलग अलग थानों में जप्त है। कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगी । जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहता द्वारा कार्यवाही के साथ साथ ऑटो संचालकों से अपील कि है कि वे बिना परमिट ऑटो संचालित न करे । ऑटो संचालक परमिट का आवेदन कियोस्क संचालको के माध्यम से online करवा कर सीधे RTO ऑफिस में देकर परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »