Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बड़ी सड़क दुर्घटना–ट्रक में फंसे बाइक सवार एक किमी तक घिसटते रहे, दो की मौत

सतना (कुंडेश्वर टाइम्स-न्यूज डेस्क)– नगर के कोलगवां थाना अंतर्गत मटेहना ग्राम के पास भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 7081 ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया नतीजन उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घसीटते रहे युवक

: बताया जाता है कि करीब एक किलोमीटर से अधिक ट्रक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गया। एक मृतक की शिनाख्त सतना के जमोड़ी ग्राम निवासी विजय केवट के रूप में हुई है जो पेशे से किसान है। मौके पर पहुंची कोलगवां पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं एक व्यक्ति की शिनाख्त अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में घसीटने के कारण शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया है।

रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाएं

: सतना में सड़क दुर्घटनाएं आम हो गई हैं औसतन रोजाना एक व्यक्ति की जान जिले में सड़क हादसे में हो रही है। नतीजतन सतना जिले सड़क हादसों में प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। शुक्रवार को ही पेट्रोल टैंकर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई थी। सतना में स्थिति यह हो गई है कि लोग सड़क में निकलने से भी घबराने लगे हैं। ज्ञात हो कि बीते माह ही मैहर मार्ग में भी ट्रक की टक्कर से कार सवार उपाध्याय परिवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उस हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की भी जान चली गई थी। आए दिन हो रहे सड़क हादसों के कारण सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं जिसके कारण जिले की सड़क यातायात और निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।।             

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »