Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ट्रेन से उतरने की जल्दी में पटरी पर गिरकर उप्र की महिला की मौत

सतना (कुंडेश्वर टाइम्स-न्यूज डेस्क)– रेलवे द्वारा ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतने का बार-बार अनुरोध किया जाता है लेकिन कुछ लोगों को इस लापरवाही का खतरनाक खामियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ इसी तरह मैहर रेलवे स्टेशन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली एक महिला के साथ हादसा हो गया। इसमें ट्रेन से उतरते वक्त उसका पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गई जिसके कारण सर व चेहरे में चोट की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा सुबह साढ़े सात बजे का है जब बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस से 38 वर्षीय महिला कुमकुम सिंह पिता शत्रुघ्न सिंह निवासी बलेसरा थाना गढ़वार जिला बलिया उप्र अपनी बहन निवेदिता सिंह और मां अनवासी देवी के साथ बलिया से मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के लिए आ रही थीं तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से उतरते समय महिला कुमकुम सिंह का पैर फिसल गया और वह गिर गई। इसके कारण सिर में उसे चोट आ गई और खून की धार बहने लगी। लोगों यह देख लोगों ने महिला को मैहर के सिविल अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगने पर जीआरपी चौकी मैहर में मर्ग कायम किया गया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दोपहर बाद स्वजन गांव ले गए शव : इस घटना के बाद मृतका के साथ आई उसकी बहन और मां सदमे में आ गई। जानकारी के अनुसार मृतका के मां के छोटे दामाद शमशेर सिंह पिता सुरेंद्र सिंह मैहर में ही सरला नगर सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत में हैं। उन्हें जानकारी दी गई जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से उनके बलिया में उनके गांव ले जाया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »