Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

“विनोद मेड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में”

 

“विनोद मेड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

दिनांक 12-13.12.2021 की दरम्यानी रात्री में नेशनल पेट्रोल पंप पिटोल पर विनोद मेड़ा का जघन्य हत्याकांड हुआ था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा विभिन्न टीमे बनाकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देशों के पालन में 06 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी उसमान पिता मोहम्मद हनीफ खड्डु निवासी गोदरा गुजरात फरार चल रहा था। जिसे पकड़ना बहुत जरूरी था।

इसी तारतम्य में विनोद मेड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी उसमान को पकड़ने हेतु पुलिस टीमें लगातार लगी हुई थी। इस हेतु उसके होने वाले दर्जन भर स्थानों पर दबीशे भी दी गई थी।

जिसके फलस्वरूप दिनांक 19.12.2021 को मुख्य आरोपी उसमान पिता मोहम्मद हनीफ खड्डु निवासी गोदरा गुजरात को स्थानीय पुलिस की भरपूर मदद से कोतवाली पुलिस की टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो की आरोपी उसमान ने ही चाकू से पांच वार किये थे, जिसके कारण ही विनोद मेड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना मे प्रयुक्त हथियार(चाकू) को भी ढूंढना भी बहुत जरूरी था। इसके संबंध में मुख्य आरोपी उसमान से सघनता एवं सख्ती से पुछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि जब घटना कर भाग रहे थे तो स्टोन क्रेशर प्लांट के आगे रोड़ के साईड में झाड़ियों में चाकू फेंक दिया था। आरोपी उसमान की निशादेही पर उक्त चाकू को जप्त किया गया।

आरोपी उसमान की गिरफ्तारी में झाबुआ पुलिस की टीम उनि श्याम कुमावत, प्रआर. रईश, आर. अंतिम अलावा, आर.चा. आशिष का विशेष योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 10,000/-रू. के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा।

 

जनसंपर्क अधिकारी

श्री आनंदसिंह वास्कले

अति. पुलिस अधीक्षक

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »