Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

24 घंटे जिला स्तरीय श्री अखंड दुर्गा चालीसा उपकाशी मैं हुआ संपन्न /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हटा -भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में उप काशी के नाम से विख्यात नगरी हटा के पीतांबरा पीठ गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न शक्ति स्वरूपा बहन पूजा दीदी जी एवं केंद्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न आशीष शुक्ला जी का शुभ आगमन हुआ, समापन के पूर्व नगर हटा में मुख्य मार्गों से सद्भावना पूर्ण जन जागरण रैली निकाली गई जिसमें सभी जनमानस को नशा मांसाहार मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया और चालीसा पाठ में आने को आमंत्रण दिया गया कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मां गुरुवर के जयकारों के साथ एवं दिव्य मंत्र उच्चारण तथा मां गुरुवर की दिव्य महा आरती की गई साथ ही समर्पण स्तुति के बाद युग परिवर्तन का महा शंखनाद किया गया इसके उपरांत समापन की बेला में सिद्धाश्रम धाम से आईं पूजा शुक्ला ने कहा कि हम सभी की आत्मा की जननी केवल माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा जी हैं जो समस्त देवी देवताओं दृश्य एवं अदृश्य जगत की समस्त शक्तियों की मूल इष्ट भी हैं, जिनकी आराधना करने से सभी देवी देवता ऋषि मुनि गुरु जन एक साथ प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं, और कहा की मानव के केवल तीन महत्वपूर्ण कर्तव्य हैं, धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा तथा मानवता की सेवा इन तीनों कर्तव्य का निर्वहन करके मां भगवती की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है, तथा उन्होंने उपस्थित समस्त मां भक्तों को गुरुवर श्री की तपोस्थली सिद्धाश्रम धाम आने को आमंत्रित किया, तथा इसके उपरांत केंद्रीय मुख्य सचिव श्री आशीष शुक्ला ने कहा की दुनिया का केवल एक स्थान ही है जहां पर विगत 25 वर्षों से अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ चल रहा है जिसकी चेतना तरंगों के माध्यम से समाज में परिवर्तन देखने को मिल रहा है गुरुवार ने कहा की मैं तुम्हें साधु संत सन्यासी बनाने नहीं बल्कि एक चेतनावान शक्ति साधक बनाने आया हूं उन्होंने कहा की साधना से ही वासना का नाश किया जा सकता है समर्पण से ही साधना सिद्ध होती है और उन्होंने कहा की यह वही उपकाशी हटा है जहां पर परमहंस योगीराज सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का रात्रि विश्राम नगर भ्रमण हुआ था, उन्होंने कहा कि हमें गुरुवर ने अपना चेतना अंश कहा है तो हम इस पर खरे उतर सकें यह हमारा कर्तव्य है, कार्यक्रम में केंद्रीय प्रचार मंत्री भुज्जी लाल सेन, शोभा सिंह राजपूत, संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह सुदामा पटेल तुलसीराम नामदेव सालक राम पटेल यशवंत सिंह हजारी प्रवीण प्रशांत सुनील रैकवार जिला प्रवक्ता राकेश तिवारी व नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ हजारों मां भक्तों के साथ नगर के प्रतिष्ठित महानुभावों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती सुमन मानवेंद्र सिंह हजारी हैं, कार्यक्रम का संचालन केशव रैकवार जी एवं चिंतनों के क्रम में मंच का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा ने किया, मानव भगवती कल्याण संगठन की विचारधारा से सभी भक्तों बहुुत ज्यादा प्रभावित हुए और इसके बाद में महाप्रसाद के भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें आए हुए समस्त मां के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया, गया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »