Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नोहटा में मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा सिंदूर सड़क का निर्माण, अधिकारी मौन अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार कर रहा है अपनी मनमर्जी से काम /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

 

जबेरा -:कोरोना महामारी के दौरान अन्य प्रदेशों से बेरोजगार होकर लौटे ग्रामीणों को यह आशा थी कि गांव पहुंचने पर कुछ न कुछ रोजगार मिल जाएगा। सरकार ने भी ऐसे लोगों के लिए पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित अन्य कार्यो के लिए रोजगार की व्यवस्था बनाई। लेकिन अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना ग्रामीण मजदूरों को बरोजगार बनाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला जबेरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नोहटा में आरईएस योजना अंतर्गत कि जा रही सिंदूर सड़क निर्माण जो कि लगभग 59 लाख की है जहां पर ठेकेदार द्वारा मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन लगाकर सिंदूर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। जो कि मुख्य मार्ग से छात्रावास की ओर सिदूर सड़क का निर्माण किया जा रहा बताया जाता है जिसमें प्रावधानों के अनुसार मजदूरों से कार्य कराया जाना था। लेकिन ठेकेदार ने मजदूरों का हक छीन कर आनन-फानन में जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्य आरम्भ कर दिया। जिसका ग्रामीणों में विरोध भी किया है। लेकिन ठेकेदार ने एक न सूनी है वही ठेकेदार के द्वारा अवैध उत्खनन करके सिंदूर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन प्रशासन मोन बना हुआ है
अधिकारियों की मिली भगत से जेसीबी मशीन से सिंदूर सड़क खुदवाना क्षेत्रीय लोगों की समझ से परे हैं। यदि इस सिंदूर सड़क का निर्माण मजदूर करते तो उन्हें मजदूरी मिल जाती

मजदूरों के वजह मशीनों से करवाया जा रहा काम :–

पूरे जिले भर में पलायन रोकने के लिए जिला प्रशासन अनेकों उपाय कर रही है ताकि स्थानीय मजदूर अन्य राज्य पलायन नही करे ,उन्हें गाँव मे ही रोजगार उपलब्ध हो सके ,लेकिन ठेकेदार के द्वारा नियमों को ताक में रखकर अपने चहेतों को काम दिलाने के उद्देश्य से मजदूरों से कार्य नही करवाकर जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर से काम करवाया ,अगर मजदूरों से काम करवाया जाता तो मजदूरों को रोजगार मिलता ,लेकिन नियमों को ठेंगा दिखाकर अपनी मनमानी किया गया व चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मशीनों से काम करवाया गया ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »