Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

किसान भाई अपना बैंक ऐकाऊन्ट नंबर एवं मोबाईल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवायें-कलेक्टर श्री चैतन्य /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह – किसान भाईयों को विदित है कि दमोह जिले में 29 नवम्बर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ये प्रक्रिया 15 जनवरी तक धान केन्द्रो में पूरी की जायेगी, जिले मे 42 धान खरीदी केन्द्र संचालित है।
कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सभी किसान भाईयो से आग्रह करते हुए कहा की सभी किसान भाई अपना बैंक ऐकाऊन्ट नंबर एवं मोबाईल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवायें, जिससे किसानो की KYC पूरी हो और कल पेमेन्ट उनके पास आ जाये , उसमें किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने बहुत सारे लोग आगे आ चुके है 22 हजार 800 किसान रजिस्टर्ड थे जिसमे लगभग 12 हजार 100 किसानो का e-kyc कल तक किसानों ने करवा लिया था। प्रयास किया जा रहा है जितने भी किसान भाईयो का e-kyc शेष है, उनको अगले दो-तीन दिन में अधिक से अधिक पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने बताया कल तक 11 हजार 500 किसानों को एस.एम.एस. भेज दिया गया है, जिससे किसान अपनी उपज बेच सके और कल तक 3 हजार 140 किसानो के द्वारा धान की उपज खरीदी केन्द्र में विक्रय की गई है। जिला प्रशासन लगातार धान खरीदी केन्द्रो पर दृष्टि रखे हुये है एवं लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। क्वालिटी पर भी फोकस किया जा रहा है। उन्होंने किसान भाईयो से कहा है नियमों के तहत धान खरीदी यदि नहीं होती है तो उनकी शिकायतो को सीरियसली लिया जा रहा है।
श्री चैतन्य ने कहा जितने भी लोगो के पास एस.एम.एस. आते है सभी अपनी उपज नियमानुसार और क्वालिटी को ध्यान मे रख कर लेकर आये। क्वालिटी निर्धारित मापदंडो के तहत ही उपज निर्धारित धान खरीदी केन्दो मे लेकर आना है, जिससे उपज की तौल हो सके और ज्यादा समय बर्बाद न होते हुए निर्धारित केन्द्रो में अपनी उपज बेच कर जा सके। उन्होंने किसान भाईयों से कहा सभी लोग धान की जितनी भी उपज है निर्धारित मात्रा में चेक करते रहें और निर्धारित केन्द्र में धान खरीदी के लिए लेकर आयेंगे । सोमवार से लेकर शुक्रवार तक धान खरीदी केन्द्रों में होती रहेगी। सभी लोग इस निर्धारित समय में धान खरीदी के लिए लेकर आयें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »