Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एमपी के दमोह में इनकम टैक्स को धन कुबेर मिला. राय ब्रदर्स पर इनकम टैक्स की टीम ने 20 करोड़ रुपये की कार्रवाई की. /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

 

दमोह के शराब-होटल कारोबारी राय ब्रदर्स पर इनकम टैक्स ने करीब 20 करोड़ रुपये की कार्रवाई की है. इनकम टैक्स को राय बंधुओं के ठिकानों से साढ़े 8 करोड़ कैश, साढ़े 5 करोड़ की गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी, करोड़ो रुपये की दो दर्जन से ज्यादा बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, जैगुआर जैसी कारें मिली हैं. अधिकारियों की टीम को इन पानी के टैंक 75 लाख के नोट मिले, जिन्हें हेयर ड्राई मशीन और प्रेस से सुखाया गया. इनकम टैक्स टीम के लिए यहां छापा मारना आसान नहीं था. एक बार तो उन पर कुत्ते भी छोड़े गए. नोट गिनने के लिए 6 मशीने मंगवाई गईं.इनकम टैक्स की दो दिन चली कार्रवाई में शंकर राय से साढ़े पांच करोड़ कैश, प्रिंस-संजय राय से 2 करोड़ कैश, कमल राय से 70 लाख और राजू राय 30 लाख रुपये कैश मिले. सभी ठिकानों से बड़ी मात्रा में ज्वेलरी, 9 राईफल, 2-3 बॉक्स अहम दस्तावेज, करोड़ों रुपए की बगैर रजिस्ट्रेशन की गाड़ियां मिलीं. इनकम टैक्स ने इन गाड़ियों को लेकर आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि इनका रजिस्ट्रेशन किसी और के नाम पर हो. गौरतलब है कि राय बंधुओं की फर्म शराब ठेके के लिए पहले ही ब्लैक लिस्ट है. इसक बाद भी महेंद्र चौरसिया के नाम से शराब के ठेके लिए. इनकम टैक्स की टीम ने महेंद्र के ठिकानों पर भी दबिश दी.गौरतलब है कि राय ब्रदर्स पर छापे की कार्रवाई 6 जनवरी को सुबह 5 बजे से की गई. कोहरे की धुंध में करीब दो दर्जन गाड़ियों में इनकम टैक्स अधिकारी-कर्मचारी राय चौराहे पर पहुंचे और दबिश दी. इस छापे की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी. इनकम टैक्स टीम ने शंकर राय, कमला राय, संजय राय और राजीव राय के परिजनों सहित सभी ठिकानों पर छापे मारे. इस छापे की खबर शहर में आग की तरह फैली और हड़कंप मच गया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »