Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जंगली जानवर के मांस सहित एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार।

 

 

दमोह ( जबेरा। सिंग्रामपुर वन परिक्षेत्र के बम्होरी मानगढ़ में शुक्रवार की दोपहर एक आरोपी को जंगली जानवर के मांस सहित पकड़ने में सिंग्रामपुर वन विभाग की टीम को सफलता प्राप्त हुई वही दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सिंग्रामपुर वन परीक्षेत्र के अधिकारियों को सूचना प्राप्त हुई की बम्होरी मानगढ़ में किसी जंगली जानवर का शिकार कर अवैध रूप से पकाया जा रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल ही बम्होरी मानगढ़ पहुंच कर पहाड़ी पर स्थित एक मकान में दबिश दी गई तो एक आरोपी राजेश सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बम्होरी मानगढ़ जंगली जानवर का मांस पका कर रोटी बना रहा था जो वन विभाग की टीम के हत्थे चड़ गया जिसे वन विभाग की टीम द्वारा अपने कब्जे मैं लेकर आरोपी को पकड़ लिया। वहीं आरोपी से जानकारी मिलने पर पास के ही एक अन्य मकान में दबिश दी गई तो वहां छोड़कर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। वही मास सहित पकड़े गए आरोपी को वन विभाग की टीम द्वारा मांस पकाने के बर्तन और औजार सहित जप्त कर न्यायालय में आरोपी को पेश करने की कार्यवाही की गई। सिंग्रामपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी और आश्रय उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि बम्होरी मानगढ़ में किसी जंगली जानवर का अवैध रूप से शिकार किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल ही वन विभाग अमले के साथ दबिश दी गई तो ऊपर पहाड़ी पर एक मकान में आरोपी राजेश सिंह पका हुआ मांस के साथ पकड़ा गया वही आरोपी द्वारा दूसरे मकान में मांस सहित आरोपी के मिलने की जानकारी देने पर दबिश दी गई तो वहां आरोपी मांस छोड़कर भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपी पर जंगली जानवर का अवैध रूप से शिकार किए जाने का मामला कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की गई। वन विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही में वन परीक्षेत्र अधिकारी आश्रय उपाध्याय वन परिक्षेत्र सहायक अधिकारी राजेंद्र अहिरवार अरविंद राय विकास जाटव गजेंद्र सिंह तारा से चिंतामणि प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »