Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जंगल छोड़ गांव में भागा तेंदुआ, हमले में 5 घायल /कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

 

दमोह – जिला मुख्यालय से महज 12 किमी दूर पथरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले देवरान गांव में बुधवार को कड़ाके की ठंड के बीच गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे ग्रामीणों के बीच एक तेंदुए ने पहुंचकर दहशत के हालात निर्मित कर दिए। तेंदुए ने पहले गांव के एक युवक को घायल किया उसके अस्पताल पहुंचने पर लोगों को तेंदुए के हमले का पता लगा।
लोग इस पर विश्वास कर पाते इसके पूर्व कुछ अन्य लोगों पर तेंदुए के हमले के साथ तेंदुए की छलांग लगाते हुए तस्वीर वीडियो भी सामने आ गई जिसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुए की टॉफी लेने में जुट गई हालांकि वन विभाग के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक तैयारी नजर नहीं दिख रही है।
जंगल से निकलकर गांव में घुसे एक तेंदुए ने आज चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। उधर जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
खूंखार जंगली जानवर भोजन की तलाश में अब जंगलों से निकलकर गांव और खेतों तक पहुंचने लगे हैं ऐसा ही मामला आज शहर से कुछ ही दूरी पर लगे हुए देवरान गांव में सामने आया जहां एक तेंदुए ने एक बनकर मि शहद 3 ग्रामीणों को घायल कर दिया। तेंदुए की दहशत एवं आक्रोश से भरी लोग सड़कों पर उतर आए तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की उधर घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य एसपी डीआर तलवार डीएफओ सहित तमाम वन कर्मी एवं पुलिसकर्मी देवरान गांव पहुंचे तथा तेंदू करने के निर्देश दिए।देवरान गांव में घुसे तेंदुए ने सुरेंद्र पुत्र देवेंद्र सिंह परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी देवरान, अरविंद पुत्र मदन परिहार उम्र 26 वर्ष निवासी देवरान, राघवेंद्र पिता धर्मदास पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी देवरान, अनीश पुत्र पूरन रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरान तथा नंदलाल पिता टुंडे आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी देवरान सागर नाका निवासियों का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है। इनमें सुरेंद्र व नंदलाल की हालत डॉक्टर द्वारा गंभीर बताई जा रही है। बाकी सभी घायलों का इलाज सर्जिकल वार्ड में जारी है।
शोर मचाया तो भागा तेंदुआ
हमले में घायल नंदलाल आदिवासी ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था उसी दौरान तेंदुआ आया और उसने उस पर झपट्टा मार दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी भूपेंद्र परिहार ने बताया कि तेंदुए ने जैसे ही हमला किया आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो केंद्र दूसरे खेतों की तरफ भाग गया। एक-एक करके तेंदुए ने 4 लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका हालांकि घटना के बाद आसपास के पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है तो दूसरी ओर वन विभाग की विभिन्न टीमें तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

संबंधित ख़बरें

1 टिप्पणी

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »