Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

व्यापारी के सूने घर में चोरों ने बोला धावा 14 लाख नगदी समेत 6 लाख के जेवरात किया पार,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रात्रि 8 से 9 बजे के बीच चोरों ने घटना को दिया अंजाम

सेमरिया,सेमरिया सतना रोड़ स्थिति नरेंद्र गुप्ता के रिहायशी मकान से बेखौफ चोरों ने रात्रि 8 से 9 बजे के बीच सुने घर में ताला तोड़कर आलमारी में रखे 14 लाख नगद सहित लगभग 6 लाख के जेवरात पार कर दिए घटना बीते रात की है सेमरिया मेन मार्केट में संचालित उपहार सौदर्य प्रसाधन के मालिक नरेन्द्र गुप्ता का रहायशी मकान सतना सेमरिया मार्ग पर स्थित है घटना के दिन नरेंद्र गुप्ता की पत्नी एवम दो बच्चियां के साथ सतना मायके चली गई थी एक पुत्र घर में ताला लगाकर ट्यूशन चला गया था शाम 7 बजे नरेंद्र गुप्ता के पिता जो छोटे भाई के यहां रहते थे प्रतिदिन की भाती शाम 7 बजे घर में पूजा करने आए और पूजा करके ताला बंद करके चले गए रात्रि 9,30 बजे दुकान बंद कर व्यापारी नरेंद्र गुप्ता घर आए तो उनके घर पर मेन गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा हुआ था अंदर जाकर देखा तो उनके बेड रूम का भी ताला टूटा पड़ा था,कमरे में रखी अलमारी का भी लाकर टूटा पड़ा था आलमारी में रखा 14 लाख रुपए नगद, 6 नग सोने की अंगूठी,1 नग मंगल सूत्र,झुमका 2 जोड़ी,1 नग बेंदी,एवम कुछ सोने के टूटे फूटे इस्तेमाली,जेवर अन्य दस्तावेज, पेन कार्ड,वोटर आई डी, बलेनो गाड़ी की चाभी,मोटर सायकल स्कूटी की चाभी, रसीदे,आदि गायब थी जिसे देखकर व्यापारी के होश उड़ गए उक्त घटना की जानकारी मोहल्ला वालो की हुई जिसकी सूचना नरेंद्र गुप्ता एवम उनके बुआ के लड़के द्वारा थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ आई,पी,सी की धारा 457,380 मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है बताते चले की इसके पहले भी सतना सेमरिया रोड़ स्थिति एक ब्याख्याता के सूने घर को निशाना बनाकर दिन दहाड़े चोरों ने लाखो की चोरी की थी फिर ऐसी घटना हो जाने से नगर में रहने वाले लोग सकते में है प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र गुप्ता को अगले महीनो में अपनी बच्ची की शादी करना था जिसकी तैयारी हेतु उसने रुपए एवम जेवरात इकट्ठे कर रहे थे

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »