Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्राम पंचायत मगोलपुर में पुलिया निर्माण में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार पुलिया पाईप पुराने क्षतिग्रस्त और नाले के बजरे से घटिया गुडवत्ताहीन सामग्री का उपयोग

 

पटेरा – गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ग्रामवासियों की सुविधा हेतु पानी निकासी के लिए ग्राम में पुलिया निर्माण का कार्य किया जाता है लेकिन ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक एवं उपयंत्री की मिलीभगत से भ्र्ष्टाचार कर कार्य करवाकर पुराने पुलिया पाईप डाले जा रहे हैं और वह पुलिया पाईप क्षतिग्रस्त भी हैं और उसी नाले का बजरा उठाकर घटिया सामग्री का उपयोग कर पुलिया निर्माण कार्य किया जा रहा है । घटिया सामग्री के उपयोग से कुछ ही दिनों में पुलिया निर्माण क्षतिग्रस्त होकर टूट जाती है ।

 

मामला पटेरा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगोलपुर में बन रही पुलिया निर्माण में घटिया निर्माण व जमकर भ्र्ष्टाचार किया है जहां पर पंचायत द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है । निर्माण कार्य में मिट्टियुक्त घटिया लोकल बजरा लगाया जा रही है । घटिया सीमेंट का उपयोग कर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है जिससे पुलिया निर्माण की कुछ ही माह में धज्जिया उड़ के निर्माण कार्य का नामोनिशान नहीं रहेगा । इस निर्माण कार्य के बारे में ग्राम पंचायत के निवासीयों व दर्जनों ग्रामवासियों ने बताया कि हम लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान पुरानी पुलिया पाइप लगाए जा रहे हैं जो भी छतिग्रस्त हैं और मिट्टी मिली रेत और घटिया व कम मात्रा में सीमेंट लगाने का भारी विरोध किया है पर सचिव रोजगार सहायक एवं ठेकेदार के अड़ियल रवैए व दबंगई से ही घटिया सामग्री का उपयोग कर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि निर्माण होने के बाद उसमें पानी की तराई भी नहीं की जा रही है जिससे कुछ ही दिनों के पश्चात ही पुलिया खराब हो जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी निर्माण कार्य की मूल्यांकन व जाँच उप यंत्री द्वारा की जाती है तभी उसकी गुडवत्ता का आंकलन होता है और वह निर्माण कार्य का मूल्यांकन करते हैं , लेकिन उपयंत्री की भी इस निर्माण कार्य में मूक सहमति मालूम होती है। राजनैतिक संरक्षण के चलते ग्राम पंचायत ठेकेदार ग्राम पंचायत मंगोलपुर सम्हाल रहे हैं यही प्रतीत होता है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से ही ग्राम पंचायतों में घटिया निर्माण कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है । अब देखना यह है कि सचिव , रोजगार सहायक , एवं ठेकेदार के भ्र्ष्टाचार पर वरिष्ठ अधिकारियों व जनपद सीईओ द्वारा क्या कार्यवाही प्रस्तावित की जाती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »