Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

1मारपीट कर हत्या कारित करने वाले आरोपीगण को हुआ आजीवन कारावास 2मारपीट करने वाले आरोपीगण को हुई सजा

1 ,मारपीट कर हत्या कारित करने वाले आरोपीगण को हुआ आजीवन कारावास

मनीष वाघेला

न्यायालय जिला एवं सत्र , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार अंसारी साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुये आरोपी मानसिंह, सोहन एवं मंगा निवासीगण पानकी, जिला झाबुआ को धारा 302/34 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

शासन की ओर से प्रकरण का सम्पूर्ण संचालन श्री के.एस.मुवेल, उप-संचालक (अभियोजन) जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी ने बताया कि दिनांक 23.07.2020 को फरियादी द्वारा पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ, जिला झाबुआ में रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई कि फरियादी के पिता के साथ दो साल पहले आरोपी बहादुर, मंगा, मानसिंग एवं सोहन निवासी पानकी ने मारपीट की थी। इसी रंजिश को लेकर दिनांक 22.07.2020 के शाम के 05:00 बजे राजगढ़ झाबुआ पर बहादुर, मंगा, मानसिंग व सोहन मिले, उसे व उसके पिता रमेश व काका दिलीप को मां-बहन की गालियां दी और बोले कि कोर्ट में केस चल रहा है। तुम समझौता क्यों नहीं कर रहे हो, यह कहते हुए उसके पिता रमेश और काका दिलीप डामोर को पत्थर मारे, उसके पिता रमेश को मंगा बिलवाल ने सिर में, पीठ में पत्थर मारे तथा फरियादी के काका दिलीप डामोर को बहादुर बिलवाल ने सिर में आगे पीछे पत्थरों से मारपीट किया और फरियादी के काका दिलीप डामोर की पत्थर से मोटर साईकिल को मानसिंह बिलवाल व सोहन बिलवाल ने पत्थझर से तोड़ फोड़ कर नुकसान पहूंचाया। दिलीप को ज्यादा चोट होने से ईलाज हेतु दाहोद अस्पकताल भर्ती करवाया था और ईलाज के दौरान दिनांक 27.07.2020 को दिलीप की मृत्यु हो गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया था एवं अनुसंधान पूर्ण कर अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को जघन्य सनसनीखेज एवं चिह्नित घोषित किया कर अभियोग पत्र धारा 302, 323, 294, 506, 427, 34 भा.दं.वि. के तहत न्यायालय में पेश किया गया। विचारण के दौरान न्यायालय माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार अंसारी साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये आरोपी मानसिंह, सोहन एवं मंगा निवासीगण पानकी, जिला झाबुआ को धारा 302/34 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 5000 रुपये के अर्थदण्डक से दण्डित किया गया

  • 2 मारपीट करने वाले आरोपीगण को हुई सजा

न्यायालय माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्‍ट्रेट , झाबुआ न्यायाधीश श्रीमान नदीम खान साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये आरोपी देवचंद भुरिया, कसन नानसिंह निवासीगण दोतड, जिला झाबुआ को धारा 325/34 भा.दं.वि. में एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 -1000/- रुपये के अर्थदण्ड/ से एवं धारा 294 भा.द.वि. में प्रत्येक आरोपी को 500-500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

शासन की ओर से प्रकरण का सम्पूर्ण संचालन सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्रपाल अलावा साहब जिला झाबुआ द्वारा किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी ने बताया कि फरियादी रमीलाबाई ग्राम कालापान, जिला झाबुआ द्वारा पुलिस थाना झाबुआ चौकी पिटोल में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 23.02.2017 को फरियादी अपनी भाभी वरमाबाई के साथ बकरियां चराने कालापान स्थित खेत पर गई थी, जहां खेत के किनारे लगी झाडियों में लगी लकड़ी को गांव के देवचंद्र व उसका भाई कसन काट रहे थे, फरियादी रमीलाबाई ने उनको लकडि़या काटने से मना किया तो दोनों ने रमीलाबाई से मारपीट की, अश्लील गालियां देने लगे, अभियुक्त कसन ने रमीलाबाई को पकड़ लिया व अभियुक्त देवचंद ने कुल्हाड़ी से मारा, जिससे रमीलाबाई को दाहिने हाथ की कलाई पर चोट आकर खून निकलने लगा वहां पर उपस्थित वरमाबाई द्वारा बीच बचाव किये जाने पर अभियुक्तगण रमीलाबाई को जान से मारने की धमकी देकर वहॉं से चले गये। पुलिस थाना द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान पूर्ण कर आरोपीगण के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। विचारण के दौरान न्यायालय माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्‍ट्रेट, झाबुआ न्यायाधीश श्रीमान नदीम खान साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपीगण को दोषी पाते हुये आरोपी देवचंद भुरिया, कसन नानसिंह निवासीगण दोतड, जिला झाबुआ को धारा 325/34 भा.दं.वि. में एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 -1000/- रुपये के अर्थदण्ड से एवं धारा 294 भा.द.वि. में प्रत्येक आरोपी को 500-500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »