Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहरिर की व्यवसायिक कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई

 

“न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहरिर की व्यवसायिक कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई”

मनीष वाघेला

संचालक / महानिदेशक लोक अभियोजन म.प्र श्री अन्वेष मंगलम के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम उज्जैन में, न्यायालय मे पदस्थ कोर्ट मोहरिर की व्यवसायिक कौशल संवर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला जिला अभियोजन उज्जैन की ओर से आयोजित की गई।

 

उप-पुलिस महा निरीक्षक रेंज उज्जैन श्री अनिल सिंह कुशवाह के मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. साकेत व्यास उप-संचालक अभियोजन द्वारा की गई। स्वागत भाषण एवं कार्यशाला की रूपरेखा श्री राजकुमार नेमा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा रखी गई।

मुख्य अतिथि श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा कोर्ट मोहरिर को आपराधिक न्याय प्रणाली की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया है न्यायालय में विचारणीय महत्वपूर्ण एवं गंभीर प्रकरणों में कैसे कार्य करना है इस पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में संमस/ वारंट तामिली पर श्री अरविंद कुमार तिवारी द्वारा व्याख्यान , व्यवसायिक कौशल संवर्धन पर श्री विजय कुमार सुखवानी द्वारा व्याख्यान दिया गया । फिंगरप्रिंट की जानकारी व फिंगर लेने की प्रक्रिया के संबंध में श्री पवन वर्मा उप-निरीक्षक के द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं श्री नितेश कृष्णन एडीपीओ द्वारा कोर्ट मोहरिर के कर्तव्य एवं गवाहों को साक्षी सहायता केंद्र तक पहुंचाने पर व्याख्यान दिए गए।

 

कार्यशाला में जिला उज्जैन के समस्त न्यायालयों के कोर्ट मोहरिर उपस्थित रहे एवं कार्यशाला का संचालन श्री नितेश कृष्णन एडीपीओ द्वारा एवं आयोजन अधिकारीगण श्री महेश चंद्रावत एवं श्री प्रशांत त्रिवेदी एडीपीओ उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के अंत में आभार श्री मुकेश कुमार कुन्हारे एडीपीओ द्वारा दिया गया

 

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी उज्जैन म0प्र0

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »