Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोल समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिये जायेंगे – विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, कुंडेश्वर टाइम्स के लिए एस.के.कुसमाकर के साथ मुकेश सोंधिया की रिपोर्ट

कोल समाज की आवास, पानी और बिजली की कठिनाईयां दूर होंगी – विधानसभा अध्यक्ष

कोल समाज ईमानदारी और समर्पण के लिए जाना जाता है-राहुल गौतम

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)- 20 फरवरी 2022. देवतालाब में विशाल कोल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री गिरीश गौतम ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में कोल समाज की 135 बस्तियां हैं इस विधानसभा में 20 हजार से अधिक कोल समाज के मतदाता हैं। उनकी जिस पर कृपा हो जाती है वहीं इस क्षेत्र का विधायक बन जाता है। कोल भाई फक्कड़ स्वभाव के होते हैं। उनके मन की निर्मलता संतों जैसी है। जिसका साथ पकड़ते हैं उसे तीन पीढ़ी तक निभाते हैं। कई कारणों से कोल समाज विकास की धारा में कुछ पीछे रह गया। कोल समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के पूरे अवसर दिये जायेंगे। उनकी आवास, पानी और बिजली की कठिनाईयां दूर की जायेंगी। भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन के भू-अधिकार पत्र दिये जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विरसा मुण्डा की जयंती पर पुन: विशाल कोल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री जो को आमंत्रित किया जायेगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में बहुत सी अर्जियां मिली हैं। इनमें उपचार सहायता, आवास, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मांगों से संबंधित हैं। इन सभी में तय समय सीमा में कार्यवाही की जायेगी। हमारी सरकार ने आदिवासियों की सदैव चिंता की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार के लिए कई योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है। कोल भाई अपने बेटे बेटियों को अच्छी शिक्षा दें सरकार नि:शुल्क शिक्षा के साथ छात्रवृत्ति की सुविधा दे रही है। कोल समाज से भी डॉक्टर और इंजीनियर बनकर युवाओं को आगे आना चाहिए। शिक्षा ही विकास की वाहक है अच्छी शिक्षा आगे बढ़ने के अवसर अपने आप दे देती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में हजारों कोल परिवार हैं लेकिन उनके बीच संपर्क बहुत कम है। कोल समाज में एकजुटता और जागरूकता लाने के लिए कोल सम्मेलन का आयोजन किया गया है। एक लकड़ी टूट जाती है पर यदि 10 लकडि़यां साथ बंधी हो उन्हें नहीं तोड़ा जा सकता। कोल समाज में भी इसी तरह एकता की आवश्यकता है। आप जिस दिन संगठित हो जायेंगे उस दिन हर व्यक्ति आपकी आवाज सुनेंगा। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में हमेशा हर कोल परिवार की मदद की जायेगी। आज का सम्मेलन कोल समाज की एकता की शुरूआत की चिग्गारी है इसे अपने संगठन और एकता से ज्वाला बना दें। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्येक आवेदक की समस्यायें सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
सम्मेलन में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राहुल गौतम ने कहा कि आज का आयोजन कोल समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है। समाज को तोड़ने वाले तो बहुत हैं पर उसे जोड़ने और एक जुट करने का कार्य विधानसभा अध्यक्ष जी ने किया है। सम्मेलन में कोल समाज के अध्यक्ष तुलसीदास कोल, विनोद कोल तथा अखिलेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।
सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम अल्हौआ के कोल कलाकारों को ढ़ोलक, नगरिया तथा अन्य संगीत उपकरण प्रदान किये। कलाकारों ने सम्मेलन में कोल दहका, लोक गीत तथा बघेली, फाग गाकर सबका मन मोह लिया। सम्मेलन में श्री शिवपूजन शुक्ला, पृथ्वीराज कोल, श्री अविषेक कोल, श्री संतोष कोल, श्री प्रशून द्विवेदी,श्री विजय गुप्ता, सुनील अग्निहोत्री, श्री संजय सोनी तथा हजारों कोल सामुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था में कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, देवतालाब मंडल अध्यक्ष संजय सोनी,इंद्रपाल सिंह परिहार, राजूसिंह परिहार, नारायण दास गुप्ता, के.के.मिश्रा, अशोक सिंह, मुन्ना सिंह सगरा, महेन्द्र सिंह अतरैला की भूमिका सराहनीय रही । सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल ने किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »