Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष ने सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र को दिया बाउंड्रीबाल का उपहार,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए एस.के.कुसमाकर के साथ मुकेश सोंधिया की रिपोर्ट

जनभागीदारी से आंगनवाड़ी केन्द्रों की तस्वीर बदल जायेगी – विधानसभा अध्यक्ष

देवतालाब (विंंध्य सत्ता)- 20 फरवरी 2022. प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में भी एडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों का गोद लेने का सिलसिला जारी है। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल ने सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लिया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र को बाउंड्रीबाल का उपहार देने की घोषणा की। उन्होंने जनसहयोग से आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए एकत्रित किये गये खिलौने, कुर्सियां, पानी की बोतल, बैग, पेंसिल बॉक्स, बच्चों को वितरित किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में आमजनता की सक्रिय भागीदारी रहे। जब आमजन आंगनवाड़ी केन्द्र में आकर कुछ सहयोग करेंगे तो यह केन्द्र निखर उठेगा। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं है यह जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। सबके सहयोग और जनभागीदारी से आंगनवाड़ी केन्द्रों की तस्वीर बदल जायेगी। वर्तमान में आंगनवाड़ी केन्द्र बहुत अच्छी तरह संचालित हो रहे हैं। इनमें पोषण आहार, वितरण, टीकाकरण तथा बच्चों को प्रीय स्कूल एजुकेशन की व्यवस्था है। सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र में अच्छी बाउंड्रीबाल, शेड बनाया जायेगा इसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले तथा अन्य खेल उपकरण लगाये जायेंगे। गांव का हर व्यक्ति आंगनवाड़ी के विकास में सहयोग दें। इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का विकास मेरी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र को गोद लेने वाले श्री चंदेल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार सरई सेंगर आंगनवाड़ी केन्द्र का विकास किया जा रहा है। इसे विकसित करके जिले की माडल आंगनवाड़ी केन्द्र बनाया जायेगा। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने कहा कि एडाप्ट एन आंगनवाड़ी योजना में वस्तुओं तथा सेवा के रूप में सहयोग दिया जा सकता है। बच्चों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करके भी हम सहयोग दे सकते हैं। जब आमजन आंगनवाड़ी से जुड़ेंगे तो यहां की व्यवस्थायें और बेहतर होंगी। कार्यक्रम में एसडीएम ए.पी. द्विवेदी, महिला बाल विकास की परियोजना तथा पर्यवेक्षक श्री पुष्पेन्द्र गौतम,जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुसमाकर, मुकेश सोंधिया, के.पी.मिश्रा,रुपेश अवस्थी,तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »