Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब पर बडी कार्यवाह,लाखों रूपये की शराब एवं वाहन जप्‍त,अलीराजपुर से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो रिजवान खान की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक की निगरानी में की गई कार्यवाही

अलीराजपुर (कुंडेश्वर टाइम्स)-
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया कि दिनांक 19.02.2022 को थाना सोरवा क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम पिपलिया वाट में अवैधरूप से बडी मात्रा में शराब परिवहन की सूचना प्राप्‍त होनें पर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में आरोपियों की धरपकड हेतु टीम बनाई गई। पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पिपलियावाट दमन फलिया में दबिश दि गई, जहां पर एक लाल रंग की आयसर वाहन क्रमांक एमएच 01 सीव्‍ही 7311 एक इनोवा वाहन क्रमांक जीजे16डब्‍ल्‍यू 6309 एवं एक हुण्‍डई कार जीजे 15 सीजे0092 गाडी वहां पर खडी होना पाई गई, जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबन्‍दी कर पकडनें का प्रयास किया गया, जिस पर इनोवा वाहन से एक आरोपी को मौके से पकडा गया, जिसका नाम/पता पूछने पर सुनिल पिता रमेश पंवार 33 साल निवासी लालबाग बडौदा गुजरात का होना बताया। इसी प्रकार पुलिस टीम के द्वारा हुण्‍डई वाहन की भी घेराबन्‍दी कर उसमें सवार दो आरोपियों को पकडा गया, जिनसे पूछताछ करते योगेश पिता सानुभाई आमोद जिला भरूच एवं फैजल पिता निजाम वलसाड गुजरात के होना पाये गये। तीनों आरोपियों को मौके पर शराब के संबंध में लायसेंस/परमीट संबंधी पूछताछ कि गई, जिस पर इनके द्वारा कोई संतोषप्रद जानकारी नहीं देकर उक्‍त शराब अवैधरूप से गुजरात में परिवहन कर ले जाया जाना पाया जानें से प्रकरण में धारा 34-2,36,46 एवं 120बी का मामला पाया जानें से तीनों वाहन मय अवैध शराब को मौके से जप्‍त कर थाना सोरवा में अपराध क्रमांक 23/2022 का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उक्‍त वाहनों में अंगे्जी शराब की कुल 302 पेटियां, जिसकी मात्रा 2780 लीटर कीमती 19,13,040/रू होना पाई गई है तथा आयॅसर वाहन कीमती 13 लाख रू इनोवा वाहन कीमती 12 लाख रू एवं हुण्‍डई कार कीमती 4 लाख रू की होना पाई गई है।

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अबतक की अवैध शराब के विरूद्ध इस वर्ष की अबतक की सबसे बडी कार्यवाही की गई है तथा उक्‍त घटना में गिरफतार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही जारी है। अवैध शराब के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार से कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। उक्‍त अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलीराजपुर सुश्री श्रृद्धा सोनकर के नेतृत्‍व में की गई, जिनके अधीनस्‍थ टीम के सदस्‍यों में थाना प्रभारी सोरवा उनि योगेन्‍द्र मण्‍डलोई, चौकी प्रभारी फूलमाल उनि रविन्‍द्र डांगी, चौकी प्रभारी छकतला उनि अजय वास्‍कले, उनि धनराज सैमिया, प्रआर भारत, आर बलवन्‍त, आर धनसिंह, प्रआर भुवानसिंह, आर प्रकाश, आर दिलीप, आर अकरम, आर जितेन्‍द्र, आर बलराम एवं आर कलरसिंह का सराहनीय योगदान रहा है, जिनको पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा पुरस्‍कृत करनें की घोषणा की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »