Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नगर में जल्द ही अतिक्रमण मुहिम शुरू की जावेगी-अध्यक्ष बंटी डामोर

नगर में जल्द ही अतिक्रमण मुहिम शुरू की जावेगी-अध्यक्ष बंटी डामोर

मनीष वाघेला

थांदला वर्षो से नगर अतिक्रमण के मकड़जाल में ऐसे फसा है कि चाह कर भी बाहर नही निकल सकता वजह जब जब भी इस तरह की मुहिम की शुरुआत होती है तो प्रशासन के आला अधिकारि ही शुरुवात कर समापन कर देते है अगर उनकी और से मुहिम जारी रहती है तो नगर के जन प्रतिनिधि गण, सफेदपोश नेता, या धन्ना सेठ बीच बचाव कर नगर को अतिक्रमण करने वालो की पैरवी कर नगर की सुंदरता में ग्रहण लगाने का कार्य ये धुरंधर बड़े ही शातिर दिमाग से कर अपना उल्लू सीधा कर लेते है।

ये सिलसिला वर्षो से नगर में चल रहा है आज नगर की हालात यह है कि जो नगर प्रदेश में संतो की भूमि से जाना जाता था आज उस भूमि पर नगर केअनेको वार्डो में अतिक्रमण का जाल ऐसा फैला की हर घर कोअपने गिरप्त में ले लिया यहाँ तक तो स्थिति सामान्य थी किंतु अपने व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने हेतु नगर के चंद लालची मकान मालिकों ने तो सारी सीमाओं को लांघ कर अपनी दुकान किराये पर दे कर ठीक आगे अतिक्रमण कर अपना व्यापार शुरू कर स्थानीय प्रसासन को धत्ता बता कर शान से अतिक्रमण कर अपने आप को दादा पहलवान के रूप में घोषित कर चुके है।

इसी दरमियान थांदला नगर परिषद द्वारा अनेको बार नगर को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के अनेको प्रयास किये किंतु हर बार की तरह नाकामयाबी मिलीकिंतु परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने हार नही मानी इस बार सुनियोजित तरीके से नगर में मुनादी करवाई व आज परिषद कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों सहित विशेष रूप से थाना प्रभारी श्रीमती कौसल्या चौहान सहित मीडियाकर्मी से रूबरू हो कर नगर को अतिक्रमण से मुक्त कैसे किया जावे इस संबंध में करीबन 02 घंटे की चर्चा के बाद इस बात पर सहमति बनी की प्रथम बार मे परिषद कार्यालय से संस्कार विद्यालय तक नगर को पूर्णरूपेण मुक्त करवाया जावेगा।इस संदर्भ में जब हमने नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस बार शांति पूर्वक अतिक्रमण हटाया जावेगा कार्यवाही पूर्व आयल पेंट्स से रोड पर लाइन चिन्हित की जा कर समस्त व्यवसायी को पत्र के द्वारा सूचना दी जा कर पश्चात कार्यवाही की जावेगी इस बीच स्वेच्छा से अगर कोई अतिक्रमण की गई जमीन को मुक्त कर देता है तो सार्वजनिक रूप से उनका स्वागत किया जावेगा।

श्री डामोर ने नगर की जनता से अपील की है कि नगर आप का है इसे स्वच्छ रखे अपनी घर की सीमा खुद तय करे अनावश्यक विवाद से बचेस्वस्थ रहे खुश रहे स्वच्छ थांदला खुशहाल थांदला के तर्ज पर स्थानीय प्रशासन का सहयोग करे।बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारतसिंह टांक ने भी नगर को सुंदर बनाने के लिये प्रमुख बिंदुवार जानकारी दी वही थाना प्रभारी श्रीमती चौहान ने नगर को अतिक्रमण से निजात दिलाने के पुलिसिया अंदाज़ में विशेष सहयोग का दिलासा दिया प्रधान हेड अमित भाई महेंद्र भाई सहित नगर के मीडिया कर्मी मौजूद थे।बैठक में परिषद इंजीनियर पप्पू बारिया, स्वच्छता अधिकारी गोरांकसिंह राठौर, पार्षद आनंद चौहान विजय गिरी, शीतल जैन, टिटिया जमादार व परिषद के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »