Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ऑनलाइन कार्य करवाने हेतु पंचायतों में ग्रामीण जनों को होती है समस्या उसको लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद थांदला को दिया ज्ञापन

ऑनलाइन कार्य करवाने हेतु पंचायतों में ग्रामीण जनों को होती है समस्या उसको लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद थांदला को दिया ज्ञापन…..!

 

मनीष वाघेला

थांदला जनपद पंचायत  की बहुत सारी ग्राम पंचायतों में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिए गए कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर,एलसीडी और फर्नीचर आदि नहीं है।

सरकार ने हर पंचायत में ऑनलाइन संबंधी सभी उपकरण उपलब्ध कराये ताकि कोई ग्रामीणजन पंचायत को छोड़कर बाजार में ना जाए।

लेकिन बहुत सारी पंचायतों में यह सामान सरपंच, सचिव और सहायक रोजगार ने निजी बना लिये,बहुत सारी पंचायतों सामान खराब पड़े। जब कोई ग्रामीण जन उनके पास जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र या आईडी संबंधी और अन्य कार्य करवाने हेतु जाता है तो सचिव ओर सहायक रोजगार कह देते हैं कि यहां नहीं होगा आप किसी ऑनलाइन वाले के पास जाओ।

ग्रामीणजन कि आर्थिक स्थिति खराब होती है ओर वह दिन भर उस कार्य को करवाने के लिए मार्केट में जाता है, बहुत सारे ऑनलाइन पर काम करने वाले व्यक्ति उनसे अधिक राशि भी लेते है,लेकिन सरकार इन्हें पंचायत पर इसलिए उपलब्ध कराती है कि ग्रामीण को कोई परेशानी ना हो और उनके कार्य पंचायत पर ही हो जाए। बहुत सारे सचिव एवं रोजगार सचिव कई ऐसी ऑनलाइन दुकानों पर जाते हैं जहां पर वह कार्य करवाते है, ओर एक कार्य अगर 50 का होगा तो वहां उसे 100 रुपए लिखाकर किसी तरह फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करी जाती है।

थांदला की समस्त ग्राम पंचायत की भौतिक जांच की जाए, ऑनलाइन संबंधित सभी उपकरण है या नहीं, नहीं है तो उन पर कठोर कार्रवाई करी जाए।

आज हिंदू युवा जनजाति संगठन के संगठन मंत्री अकलेश रावत और थांदला ब्लॉक के सह कोषाध्यक्ष नीलेश निनामा, नितेश वसुनिया आदि कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद थांदला को इस गंभीर समस्या हेतु अवगत कराया और एक ज्ञापन के माध्यम से उन्हें कहा कि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन भी कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »