Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हटा जनपद की ग्राम पंचायतों में भ्रटाचार की भेंट चढ़ते विकास कार्य ठेकेदारी प्रथा से निर्मित स्टॉप डेम कुछ ही दिनों में हुआ क्षतिग्रस्त / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह  /हटा- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास के माध्यम से लाखों रुपए खर्च कर ग्राम पंचायतों में विकास के कार्य करवाने के लिए राशि स्वीकृत की जाती है जिससे पंचायतों में ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया हो सके परंतु इन शासकीय योजनाओं में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव उपयंत्री द्वारा किस तरह भ्रष्टाचार कर तथाकथित ठेकेदारों से काम करा कर कार्य की इतिश्री कर ली जाती है इसका जीता जागता उदाहरण हटा जनपद पंचायत की तमाम ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रहा है । हटा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पाठा में लगभग 6 से 7 लाख की लागत से बनाए गए स्टॉप डेम में भारी अनियमितताएं व घटिया सामग्री से निर्माण के चलते यह स्टॉप डेम कुछ ही दिन में क्षतिग्रस्त होने लगा है ग्राम के कलू पप्पू उमेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह स्टॉप डेम ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा किसी दौलत पटेल नाम के ठेकेदार को ठेका दे कर बनवाया गया है जिसने निर्माण मटेरियल में घटिया रेत गिट्टी व सीमेंट का उपयोग कर धड़ल्ले से घटिया काम किया है और डैम के नीचे बड़े-बड़े बोल्डर पत्थर भरकर आजू बाजू से सीमेंट का लेप करके घटिया निर्माण किया है, इसी वजह से यह स्टॉप डेम कुछ ही दिन बाद क्षतिग्रस्त होने लगा है और नाले पर बने इस स्टॉप डेम में बड़ा छेद हो गया है जिससे पानी का रिसाव भी हो रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के ज्यादातर निर्माण कार्य सरपंच द्वारा ठेका पर देकर ही कराए जा रहे हैं जिनकी ना तो कोई गुणवत्ता रहती है ना ही यह कार्य ज्यादा दिनों तक टिक पाते हैं घटिया मटेरियल से ठेकेदारों द्वारा निर्माण कराने से यह कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन सब विकास कार्यों के निर्माण में सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री की होती है परंतु उनके द्वारा भी कमीशन खोरी के चक्कर में इन घटिया निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कर कार्य की इतिश्री कर दी जाती है अब देखना यह होगा की जिला एवं जनपद की उच्चाधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »