Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पवित्र अमरनाथ यात्रा पंजीयन व्यवस्था झाबुआ में हो – भोला भंडारा परिवार

पवित्र अमरनाथ यात्रा पंजीयन व्यवस्था झाबुआ में हो – भोला भंडारा परिवार

 

मनीष वाघेला

थांदला। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र बाबा अमरनाथ की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा विगत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण नही हो पाई थी लेकिन इस वर्ष यात्रा की भोलें भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है जिसके चलते अमरनाथ यात्रा अपने रिकार्ड स्तर पर पहुँचने की संभावना बन रही है। अमरनाथ यात्रा पर हर साल जाने वाले लाखों भक्तों को पंजीयन व मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ से भी प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में अमरनाथ यात्री बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने जाते है। जिनके पंजीयन के लिए उन्हें इंदौर रतलाम अथवा समीप राज्य गुजरात के दाहोद शहर जाना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी कठिनाइयों को दूर करने व अंचल के अमरनाथ यात्रियों को सुविधा मिल सके इस उद्देश्य को लेकर अमरनाथ सेवा समिति एवं भोला भंडारा परिवार थांदला के सदस्य विश्वास सोनी, पवन नाहर , एमडी चौहान, श्रीमंत अरोरा, आत्माराम शर्मा, दिनेश चतुर्वेदी, मनोज उपाध्याय, राजू धानक शैलेंद्र चौहान, रामचंद्र हीहोर, प्रकाश सोनी, कल्याणपुरा से ईश्वर भाई, झाबुआ से प्रकाश भाई राठौड़, मनोज भाई, अमित पंवार आदि ने क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर को ज्ञापन देते हुए अंचल के अमरनाथ यात्रियों के पंजीयन की व्यवस्था झाबुआ शहर में पंजाब नेशनल बैंक पर करवाने की मांग की है। हो जाए। आवश्यक मांग को देखते हुए सांसद जी एस डामोर ने आश्वासन देते हुए कहा कि झाबुआ सन्तों की भूमि है यहाँ की आस्था पूरे भारत में प्रसिद्ध है इसलिए इस वर्ष से अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए झाबुआ में पंजीयन शुरू हो जाये इसके हर सम्भव प्रयास करेंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »