Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाना पड़ा महांग आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

 

लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाना पड़ा महांग आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

मनीष वाघेला

न्यायालय श्रीमान अतुल यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपी मुस्तकीम पिता मो. लियाकल उम्र 20 वर्ष निवासी- कंधार मोहल्ला जिला उज्जैन को धारा 304-ए भादसं. में आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम एवं 1,000/-रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री मुकेश कुमार कुन्हारे ने अभियोजन घटना अनुसार बताया कि दिनांक 02.10.2016 को फरियादी सुशील सोनी ने थाना देवासगेट पर उपस्थित होकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कराई कि मै अपनी बहन सुशीला बाई से मिलने बहादुरगंज जा रहा था तो मुझे मेरी बहन मालीपुरा में मिल गई तो उसने बोला कि मैं फोटो कॉपी कराने जा रही हूॅ तो मै भी उसके साथ फोटो कॉपी करवाने साथ चला गया, वह आगे चली रही थी मैं थोडी ही दूर चल रहा था जैसे ही मेरे बहन सतगुरू नमकीन के सामने पहॅुची तो पीछे से एक मोटर सायकल लापरवाही पूर्वक चलाकर आया और पीछे से उसने मेरी बहन को टक्कर मार दी जिससे वह वही पर गिर गई। जिससे उसे सिर व शरीर में कई जगह चोंटे आई सिर एंव मुॅह मंे खून निकल रहा था मेरे द्वारा एवं आसपास के लोगो ने उसे सी.एच. अस्तपाल ले गये जहॉ से उसे जे.के. अस्पताल में ले जाया गया वहॉ पर डाक्टरों से उसे मृत घोषित किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देवासगेट द्वारा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आवश्यक अनुसंधान पश्चात् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी को दण्डित किया गया।

 

प्रकरण में शासन की ओर से श्री महेश चन्द्रावत, एडीपीओ, जिला उज्जैन द्वारा पैरवी की गई।

 

मीडिया सेल प्रभारी उज्जैन (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »