Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रहवासी क्षेत्र में मिली विस्फोटक सामग्री > जिलेटिन रॉड व डेटोनेटिंग फ्यूज जप्त

 

रहवासी क्षेत्र में मिली विस्फोटक सामग्री > जिलेटिन रॉड व डेटोनेटिंग फ्यूज जप्त

पेटलावद मनीष वाघेला

दिनांक 08.02.2022  को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता के द्वारा पेटलावद क्षेत्र में स्थित ग्राम दुलाखेडी में गोबाजी पिता नाथुजी मैडा की मेगजीन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शिशिर गेमावत, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनू डावर तथा तहसीलदार जगदीश वर्मा, थाना प्रभारी पेटलावद संजय रावत के उपस्थिति में किया गया था। दौरान प्रमुख दस्तावेज मांगे जाने पर मौके पर मेगजीन धारक द्वारा पेश नहीं किया गया। बाद मेगजीन को सील कर जांच के निर्देश दिये गये थे तथा क्षेत्र में अवैध विस्फोटक रखने वालों पर सख्ती से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।

आज दिनांक 12.03.2022 को भगोरिया मार्ग व्यवस्था के तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा, थाना प्रभारी संजय रावत मय बल के कस्बा में निकले थे कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुम्हार मोहल्ले में अब्दुल हमीद पिता बाबु खाँ मंसुरी के घर में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री रखी है कि सूचना पर तत्काल राजस्व एवं पुलिस संयुक्त टीम मौके पर पहुंची व अब्दुल हमीद चुढी की दुकान पर उपस्थित मिला, विस्फोटक सामग्री के बारे में पूछताछ कर घर की तलाशी ली गई जो घर के अन्दर कमरे के अन्दर एक थेले में विस्फोटक सामग्री जिलेटिन रॉड के 28 नग व डेटोनेटिंग फ्यूज के 28 नग मिले, लायसेंस व दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर कोई जवाब नहीं दिया व अवैध रूप से रखना पाया गया। अब्दुल हमीद पिता बाबु खाँ मंसुरी निवासी कुम्हार मोहल्ला पेटलावद का अवैध रूप से घर में जिलेटिन रॉड व डेटोनेटिंग फ्यूज रखने पाये जाने से भारतीय दण्ड विधान की धारा 286 एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4/5, विस्फोटक अधिनियम 1884 के धारा 9 (ख) के तहत अपराध पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री जप्त की जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जप्तशुदा सामग्री के संबंध में पूछताछ हेतु 02 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »