Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों की पिटाई, मामले में 5 लोग गिरफ्तार, गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल पर जाने की बात

इंदौर (कुंडेश्वर टाइम्स)– एमवाय अस्पताल में हुई मारपीट की यह घटना शुक्रवार की है. जहां डाक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ था. मरीज के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों की जमकर पिटाई कर दी थी मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सूचना के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले 5 युवकों को हिरासत में लिया है. आरोपियों पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया.

आए दिन होते हैं विवाद

एमवाय अस्पताल में हुए विवाद का यह पहला मामला नहीं है. यहां अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है. बताया गया कि मालवा मिल के बेकरी गली में रहने वाला राजा नामक युवक सीढ़ियों से गिर गया था. परिजन युवक को 2 दिन पहले एमवाय अस्पताल में भर्ती कराए थे. जहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई थी.

पीएम नहीं कराने की बात पर उपजा विवाद

परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया. डॉक्टर कानूनी रूप से पीएम कराने के लिए दबाव बनाने लगे तो परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद शुरू हो गया. मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और मौजूद स्टाफ की पिटाई कर दी. घटना में 5 डॉक्टर और 2 सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर को भी गंभीर चोट आई है.

डॉक्टरों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

सूचना के बाद संयोगितागंज थाना सहित 3 अन्य थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची. एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा. आसपास पर लगे सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »