खबर का हुआ असर / मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट ग्राम पंचायत में मिल रहा रोजगार
जबेरा – जबेरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमीमानगढ़ के लोगों को ग्राम में ही मिल रहा है रोजगार ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्य किया जा रहा है जिसमें हम लोगों को काम करने का मौका मिल रहा है देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते बाहर काम करने के लिए नहीं जा पा रहे लोगों को ग्राम पंचायत में ही काम मिल रहे हैं
मजदूरों ने बताया कि ग्राम में मनरेगा योजना के तहत हम लोग कार्य कर रहे हैं ग्राम मे मनरेगा योजना द्वारा हम मजदूरों को कार्य मिल रहा है और ना ही हम गांव के मजदूर को मजदूरी करने के लिए देश विदेश जाना पड़ रहा है और ग्राम में रह कर हम गांव के मजदूर लोग बच्चों को भी स्कूल भी भेज रहे ताकि बच्चों का भविष्य अच्छा बन सके और हम लोग गांव में रहकर मन लगाकर खेती किसानी भी कर रहे हैं और गांव में मजदूरी भी कर लेते हैं



