10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में शीघ्र गिरफ्तारी हो नहीं तो संगठन करेगा आंदोलन / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट
दमोह जबेरा।भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष के निर्देशन में जबेरा थाने में एक ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया गया कि जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झालो गांव में घर में सो रही नावालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग के चीखने पर स्वजन जागे तो आरोपित भाग निकला। इसके बाद पीड़ित ने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया । स्वजनों ने बताया कि नाबालिग घर के लोगों के साथ बुधवार की रात बाहर आंगन में सो रही थी। उसी दौरान यह घटना घटित हुई। नाबालिग की शिकायत पर आरोपित पर छेड़छाड़ दुष्कर्म किया था वही के साथ पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज तो कर लिया वही भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को कहना है गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई जिसको लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबेरा थाने में एक ज्ञापन दिया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिससे आगे से ऐसी कोई घटना ना कर पाए और परिवार वालों को न्याय मिल सके वही संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो भगवती मानव कल्याण संगठन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करेगा



