Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

श्रीराम महायज्ञ देवतालाब में 26 अप्रैल को होगा प्रख्यात भजन गायिका मैथली ठाकुर के भजन संध्या का आयोजन

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)- प्रसिद्ध भजन गायिका मैथली ठाकुर का आगमन 26 अप्रैल 2022 को देवतालाब पावन नगरी में होने जा रहा है विदित हो कि देवतालाब में आयोजित विशाल श्रीराम महायज्ञ में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम के द्वारा 26 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को सायं 7:00 बजे से यज्ञ स्थल में बने विशाल मंडप में प्रख्यात भजन गायिक का मैथली ठाकुर के सु मधुर आवाज में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसे सफल बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि 26 अप्रैल को उक्त भजन संध्या में पहुंच कर भजन का आनंद प्राप्त करें एवं समस्त क्षेत्रवासी यज्ञ जैसे धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर के अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आयोजन को सफल बनाएं एवं 30 अप्रैल को यज्ञ के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सहभागी बनकर यज्ञ का महा प्रसाद ग्रहण करें ।


विदित हो कि विगत 23 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से देवतालाब के शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के सामने 25 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया यज्ञ करता चित्रकूट धाम से पधारे परम संत सनकादिक महाराज जी के संरक्षण में उक्त विशाल यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित है जिसमें हजारों की तादात में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं इस दौरान यज्ञ में सुबह एवं शाम को प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी की गई है साथ ही यज्ञ का समापन 30 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा जिसे सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्र जनमानस से अपील की गई है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »