Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पटेरा कृषि विभाग में दोपहर 1 बजे के बाद भी खाली पड़ी रही कर्मचारियों की कुर्सी , -अपनी सुविधा के अनुसार आते हैं अधिकारी,किसान हो रहें परेशान / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह / पटेरा – सरकार से मोटी पगार लेकर शासकीय कर्यालयों में बैठकर अपने अधीनस्थ और आम लोगों पर रौब झाड़ने वाले अधिकारियों ने लापरवाही की हद पार कर दी। आमजनों के हित में काम तो दूर वे निर्धारित समय (सुबह 10ः30 बजे) पर ही अपने कर्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। कार्यालय कृषि विभाग पटेरा में अधिकारी सहित कर्मचारी पदस्थ हैं लेकिन दोपहर के समय कार्यालय में पूरी उपस्थित नहीं दिखा और अधिकांश अधिकारी 1 बजे से पहले दफ्तर नहीं पहुंचते हैं। अधिकारियों के ऑफिस में नहीं मिलने से किसान भाईयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जब अधिकारी लेट आते हैं, तो उनके मातहत भी अपनी सुविधानुसार कार्यालय पहुंचते हैं। हालांकि अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस भले ही नहीं आएं, लेकिन वे निर्धारित समय से पहले ऑफिस से चले भी जाते हैं। कार्यालय कृषि विभाग पटेरा का टीम ने जायजा लिया तो 12 बजे से 1 बजे के बीच दफ्तर खाली मिले, सिर्फ , चपराशी जरूर बैठे दिखाई दिया है, सबसे बड़ी बात तो है कृषि विभाग पटेरा में कर्मचारियों की कुर्सी खाली दिखाई दी

अप-डाउन ने बिगाड़ रखी है सारी व्यवस्था:-

भले ही शासन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश दिए जाते हैं परंतु कार्यालय में पदस्थ अधिकांश प्रतिदिन अप डाउन करते हैं जिससे वह न तो समय पर कार्यालय पहुंचते हैं और ना ही निर्धारित समय तक कार्यालय में रहते हैं यहां का हाल तो या है कि कर्मचारी तो ठीक साहू जी का भी आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है कार्यालय पहुंचने के लिए 10ः30 बजे का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन विकासखंड के कई विभागों के अधिकारियों द्वारा रोजाना दमोह या अन्य स्थानों से अप-डाउन के कारण वे रोजाना समय विलंब से ही कर्यालय पहुंचते हैं। अधिकारी , कर्मचारी प्रतिदिन अपने मनमर्जी के हिसाब से कार्यालय आते हैं व जाते हैं आज तक समय का प्रावधान शायद नहीं बन पाया है जिसके तहत अधिकारी कर्मचारी अपने मनमर्जी के मालिक बन चुके हैं जिसके चलते यहां पहुंचने वाले ग्रामीणों को अधिकारियों के इंतजार में घंटों समय इंतजार करना पड़ रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »