Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल फितर का पर्व,स्थानीय ईदगाह मैदान पर ईद की नमाज अदा की गई,अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट

चंद्रशेखर आजाद नगर (कुंडेश्वर टाइम्स)-
मंगलवार को मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अशफाक बाबा की इमामत में अदा की गई नमाज के बाद अशफाक बाबा द्वारा भारत देश में अमन चैन शांति भाईचारा देश की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस दौरान नमाज के पहले अशफाक बाबा द्वारा तकरीर समाज जनों के समक्ष की गई। जिसमें अशफाक बाबा द्वारा बताया गया कि ईद उल फितर का दिन इनाम का दिन है। इस दिन अल्लाह हर मुसलमान को अपनी तरफ से इनाम पेश करता है वही हर मुसलमान की हर दिली नेक जायज तमन्नाओं को पूरी करता है और हर मुसलमान के पिछले गुनाहों को माफ कर देता है।
*गले मिल कर दी ईद की मुबारकबाद*
ईद की नमाज के बाद स्थानीय ईदगाह पर ही समाज जनों द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं ईद उल फितर को लेकर छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह नजर आए। जो कि ईदगाह मैदान पर नए-नए कपड़ों में नजर आए। वही ईद की नमाज के बाद मंगलवार को दिन भर हर घर में सिर खुरमे में का दौर चलता रहा।


प्रशासन रहा मुस्तैद


ईद उल फितर के पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा जिसको लेकर ईद उल फितर के 1 दिन पूर्व चंद्रशेखर आजाद नगर में जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आजाद नगर क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्था को जाना इस दौरान आजाद नगर थाना प्रभारी आजाद नगर एसडीएम आजाद नगर तहसीलदार द्वारा जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह प्रो पर्व को लेकर की गई व्यवस्था से अवगत कराया गया। वहीं ईद उल फितर के दिन स्थानीय ईदगाह मैदान जामा मस्जिद चौक हुसैनी चौक पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई जिस को लेकर ईद उल फितर का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »