Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आपसी विवाद में सेना के जवानों ने एक दूसरे को मारी गोली, हुई मौत पसरा मातम,मचा हड़कंप

बस्तर (कुंडेश्वर टाइम्स). छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामन आई है। जहां दो जवान आपसी विवाद के चलते भिड़ गए। इतना ही दोनों ने देखते ही देखते एक-दूसरे पर गोली भी चला दी।

इस घटना में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले के बाद अधिकारों में हड़कंप मच गया और वह तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों के दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि विवाद की मुख्य कारण क्या था। अधकारियों ने इसके बार में ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली दाग दी
दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले की बताई जा रही है। जहां दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र पर ड्यटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बुधवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे यह बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी।

दोनों के शवों को देखते ही जवानों के कैंप में मचा हड़कंप

गोली की आवाज सुनकर अधिकारी और वहां पर तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों के शव अस्पताल लेकर जा ही जा रहे थे कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इस घटना की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दोनों एक साथ पुणे से भेजे गए थे छत्तसीगढ़
बता दें कि यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड के रूप में हुई। पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे।फिलहाल अब तक दोनों जवानों के बीच किन कारणों को लेकर विवाद हुआ, आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण दोनों ने एक दूसरे को मार डाला। पुलिस टीम जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »