Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 की मौत,40 घायल, सेना द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू हेलीकॉप्टर की मदद से सेना के जवान कर रहे मदद

कुंडेश्वर टाइम्स (एजेंसी)- अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने अब तक 15 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। सेना वहां फंसे लोगों की सुविधा के लिए टेम्पोरेरी टब को भी बनाया है ताकि लोग पीने का पानी इससे ले सके।
अमरनाथ गुफा मन्दिर के पास बादल फटने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 40 लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है। ऐसे में लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ऐसा ही एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें सेना के जवान घायलों की मदद कर रहे है।

वीडियो में यह देखा गया है कि भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर नीचे उतरता है और उसके बाद जवान घायलों को स्ट्रेचर कर हेलीकॉप्टर के पास ले जाते है। जवानों ने कुल तीन घायलों को स्ट्रेचर के जरिए एक-एक करके हेलीकॉप्टर पर बैठाया है। जवान घायल तीर्थयात्रियों के सामान भी ले जाते हुए दिखाई दिए है। सेना के जवान वहां कैंप बनाकर घायलों को उसमें रखे हुए है।


जवानों ने बनाया पीने का पानी का टब
भारतीय जवानों ने घायलों के लिए एक टेम्पोरेरी टब बनाया है जिसमें उन लोगों ने पीने के पानी को रखा है। इस पानी को घायल और अन्य तीर्थयात्री के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी फोटो में यह देखा गया है कि कैसे जवानों ने एक टेम्पोरेरी टब बनाया है और उसमें पीने का पानी भर रहे है।
अधिकारियों ने क्या कहा
अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के बीच शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा तथा पहाड़ की ढलानों से पानी एवं गाद की मोटी धारा घाटी की ओर बहने लगी। अधिकारियों के अनुसार, तीर्थस्थल के बाहर स्थित आधार शिविर में पानी घुस गया, जिससे 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोई क्षतिग्रस्त हो गई, जहां तीर्थयात्रियों को भोजन परोसा जाता है।
अब तक हवाई यात्रा से निकाले गए 6 घायल
इस पर एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, ”आज सुबह हवाई बचाव अभियान शुरू किया गया और छह तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मरीजों को नीलागरार हेलीपैड पहुंचाया जा रहा है जहां पर सैन्य चिकित्सा दल उनका इलाज कर रहे हैं और उन्हें फिर आगे भेजा जा रहा है।”

40 लोग अब भी है लापता
सेना के अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय बचाव दल और गश्ती दल लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को एक अधिकारी ने कहा कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बादल फटने से प्रभावित हुए लोगों के परिवारों की मदद के लिए चार टेलीफोन नंबर जारी किये हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा त्रासदी के बाद स्थगित कर दी गई है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »