Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नशे का अवैध व्यापार बंद कराने जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी ने की तैयारी,अगस्त क्रांति मंच ने किया समर्थन,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

नईगढ़ी (कुंडेश्वर टाइम्स)- नईगढ़ी जनपद पंचायत की तेजतर्रार उदीयमान समाजसेवी जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी ने जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि नहीं करी क्षेत्र में घर घर शराब पहुंचा कर सेवा देने की व्यवस्था को तत्काल रोका जाए एवं शराब के अलावा और भी नशे के जो कारोबार क्षेत्र में संचालित हैं चाहे वह गांजा हो या अन्य कोई उपक्रम तत्काल रुप से बंद किए जाने चाहिए इस संबंध में पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से कार्यवाही करें यदि प्रशासन शीघ्र नशे के अवैध कारोबार बंद करके इन अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो उन्हें इस क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाना पड़ेगा जिसमें नशे के विरोध में समाज को जागरूक करके नशा मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा जानकारी देते हुए जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी ने बताया कि गांव में घर घर पहुंचा का शराब बेची जा रही है जो पूरी तरह से गलत है इसलिए जिसका जिस स्थान पर लाइसेंस बना हो वह वहीं पर अपना व्यवसाय करें इसके अलावा कहीं अन्यत्र पाया जाता है तो उस पर प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए ममता कुंजबिहारी तिवारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही उनके द्वारा एक बड़ा जन अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के सभी युवा बुजुर्ग माता और बहनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है ।

अगस्त क्रांति मंच ने किया समर्थन

नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े जा रहे अभियान पर अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी ने बयान देते हुए कहा है कि जनपद अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहे इस पुनीत कार्य में अगस्त क्रांति मंच के प्रत्येक कार्यकर्ता का खुला समर्थन है और घर-घर में जो नशे का अवैध कारोबार पनप रहा है उस को जड़ से मिटाने के लिए अगस्त क्रांति मंच के सभी क्रांतिकारी सदस्य व पदाधिकारी जनपद अध्यक्ष के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे बेहतर यह होगा कि समय के रहते प्रशासन की चेतना जागे और ऐसे अवैध कारोबार तत्काल विराम लगाया जाए अन्यथा आने वाले समय में यह अभियान एक विशाल रूप धारण करेगा जो प्रशासन के हित में कतई नहीं होगा।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »